जयपुर: राजस्थान में आगामी शहरी निकाय चुनावों को लेकर आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया के तहत ओबीसी (OBC) और ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीटों की स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। एससी और एसटी की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, वर्ष 2014 और 2019 के चुनावों में आरक्षित रही सीटों को छोड़कर शेष सीटों पर लॉटरी के माध्यम से ओबीसी आरक्षण तय किया गया है। इसके तहत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का गृह क्षेत्र कोटा नगर निगम महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ है, जबकि सांसद हनुमान बेनीवाल के प्रभाव वाले नागौर को भी ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
संभागवार OBC और OBC महिला आरक्षित सीटों का विवरण:
- कोटा संभाग (5 सीटें OBC):
- अकलेरा, अंता, झालावाड़, कोटा और सुकेत।
- OBC महिला के लिए आरक्षित: कोटा और अकलेरा।
- जयपुर संभाग (19 सीटें OBC):
- अजीतगढ़, विराटनगर, विद्याविहार, मलसीसर, नीमराना, बहादुरपुर, बांदीकुई, नौगांव, भिवाड़ी, श्रीमाधोपुर, खेतड़ी, राजगढ़ (अलवर), चिड़ावा, दौसा, खाटूश्यामजी, पलसाना, दातारामगढ़, मुंडावर और डूंडलोत।
- OBC महिला के लिए आरक्षित: बांदीकुई, नीमराना, नौगांव, दौसा, खेतड़ी और खाटूश्यामजी।
- अजमेर संभाग:
- OBC के लिए आरक्षित सीटें: नावा, नागौर, हमीरगढ़, रियाबाड़ी, सरवाड़, लाडनूं, जायल, डीडवाना, बासनी और जैतारण।
- OBC महिला के लिए आरक्षित: जायल, लाडनूं और नावा।
- भरतपुर संभाग (6 सीटें OBC):
- रूपबास, बौली, सरमथुरा, राजाखेड़ा, बृजनगर और सवाई माधोपुर।
- OBC महिला के लिए आरक्षित: राजाखेड़ा और सरमथुरा।
- बीकानेर संभाग (7 सीटें OBC):
- लूणकरणसर, सुजानगढ़, खाजूवाला, केसरीसिंहपुर, सरदारशहर, राजगढ़ चूरू और नोखा।
- OBC महिला के लिए आरक्षित: सरदारशहर और केसरीसिंहपुर।
- जोधपुर संभाग (8 सीटें OBC):
- बालेसर सत्ता, रानीखुर, बालोतरा, जसोल, भोपालगढ़, आहोर, खुडालाफालना और बिलाड़ा।
- OBC महिला के लिए आरक्षित: जसोल, खुडालाफालना और बालेसर सत्ता।
- उदयपुर संभाग (5 सीटें OBC):
- देवगढ़, कानोड़, सागवाड़ा, कुशलगढ़ और धारियावाद।
- OBC महिला के लिए आरक्षित: सागवाड़ा और देवगढ़।
