कोटा, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को कोटा में आयोजित तीन दिवसीय ‘कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट-2026’ के दूसरे दिन ‘सिटी हिल आर्ट’ में बी2बी (B2B) प्रदर्शनी का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के 26 राज्यों से आए ट्रैवल एजेंट्स और टूर ऑपरेटर्स के साथ संवाद किया और हाड़ौती को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने का रोडमैप साझा किया।
विकेंद्रीकृत पर्यटन: जयपुर-उदयपुर से आगे बढ़ेगा राजस्थान
प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का विजन पर्यटन का विकेंद्रीकरण करना है। उन्होंने कहा:
“अब तक राजस्थान आने वाला पर्यटक मुख्य रूप से जयपुर, जोधपुर और उदयपुर तक ही सीमित रहता है, लेकिन हाड़ौती अंचल में पर्यटन की असीम और अनछुए संभावनाएं हैं। हमारा लक्ष्य है कि पर्यटकों के ट्रैवल कैलेंडर में अब ‘कोटा-हाड़ौती’ भी अनिवार्य रूप से शामिल हो।”
हाड़ौती की खूबियां और निवेश के अवसर
दिया कुमारी ने हाड़ौती की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि यहाँ का चम्बल रिवर फ्रंट, मुकुंदरा टाइगर रिजर्व (वाइल्ड लाइफ), ऐतिहासिक किले, महलों की मिनिएचर पेंटिंग और यहाँ का लोक क्राफ्ट अद्भुत है। उन्होंने बताया कि:
- कनेक्टिविटी: कोटा में जल्द ही एयरपोर्ट शुरू होगा और रोड कनेक्टिविटी को और बेहतर किया गया है।
- रोजगार: इस मार्ट के माध्यम से स्थानीय स्तर पर निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
- प्रदर्शनी: मार्ट में पर्यटन, होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़ी विभिन्न स्टॉल्स लगाई गई हैं, जहाँ उद्यमी अपनी सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं।
साझा मंच पर हाड़ौती के चार जिले
पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने बताया कि इस मार्ट के माध्यम से कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां की पर्यटन क्षमताओं को एक साझा मंच पर लाया गया है। देश भर से आए टूर ऑपरेटर्स को इन क्षेत्रों का भ्रमण भी कराया जा रहा है ताकि वे अपने आगामी टूर पैकेजेस में हाड़ौती को प्रमुखता से स्थान दे सकें।
इस अवसर पर संयुक्त सचिव अरविन्द सारस्वत, निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा सहित होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के पदाधिकारी और देश-विदेश के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Thank you, Fantastic information!
My brother recommended I might like this blog. He was totally right.
This post truly made my day. You can not imagine simply how much
time I had spent for this info! Thanks!
Hi i am kavin, its my first time to commenting anywhere,
when i read this article i thought i could also create comment due to this good post.
I’ve learn a few good stuff here. Certainly price bookmarking for
revisiting. I surprise how much effort you set to
make such a excellent informative website.