जयपुर, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (Senior Scientific Officer) भर्ती-2024 के बायोलॉजी डिवीजन के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने विचारित सूची (Provisional List) में शामिल उन 5 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र (Detailed Application Form) भरने का एक अंतिम मौका दिया है, जो पूर्व में निर्धारित समय सीमा में अपना आवेदन जमा नहीं कर पाए थे।
7 से 10 जनवरी तक खुला रहेगा पोर्टल
आयोग के वरिष्ठ उप सचिव प्रकाश चन्द ओझा ने बताया कि इन संबंधित अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का लिंक 7 जनवरी से 10 जनवरी 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) सक्रिय रहेगा। अभ्यर्थियों को अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन ही सब्मिट करना होगा।
महत्वपूर्ण निर्देश: इसके बाद नहीं मिलेगा मौका
आयोग ने स्पष्ट किया है कि:
- केवल ऑनलाइन मोड: विस्तृत आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदन पर विचार नहीं होगा।
- अंतिम अवसर: यह आवेदन करने का आखिरी मौका है। इसके बाद समय सीमा में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
- पात्रता पर संकट: यदि अभ्यर्थी इस अवधि में भी अपना आवेदन सब्मिट नहीं करते हैं, तो उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा और उन्हें ‘अपात्र’ माना जाएगा।
विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देशों के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।
