सावधान! अब हर कोई नहीं बन पाएगा शिक्षा मंत्री का OSD, सरकार ने जारी किए सख़्त निर्देश

राजस्थान के शिक्षा मंत्री कार्यालय ने फ़र्ज़ी कॉल्स और अधिकारियों के नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ा रुख अपनाया है। कार्यालय ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि अब केवल अधिकृत अधिकारियों को ही शिक्षा विभाग के कार्यों के संबंध में कॉल्स और संचार करने का अधिकार होगा।

जारी पत्र के अनुसार, मंत्री महोदय द्वारा शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज विभाग के विभिन्न कार्यों का किर्यान्वयन कराने एवं सूचनाएं प्राप्त करने हेतु 6 अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। पत्र में इन सभी अधिकारियों के नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर की सूची दी गई है।

अधिकृत अधिकारियों की सूची:

  1. श्री जयनारायण मीणा (विशिष्ट सहायक): 9414348744
  2. श्री अशोक शर्मा (निजी सचिव): 7014477570
  3. श्री सतीश गुप्ता (विशेषाधिकारी): 9413289083
  4. श्री सुनील दाधीच (विशेषाधिकारी): 9414385915
  5. श्री अभय सिंह राठौड़ (विशेषाधिकारी): 9001683839
  6. श्री विकास बडसीवाल (निजी सहायक): 7737010107

अनधिकृत कॉल्स पर होगी कार्रवाई:

पत्र में साफ़ कहा गया है कि उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य किसी द्वारा विभाग से सम्बन्धित कार्यों के लिए कॉल्स करने पर, प्रकरण श्री अशोक शर्मा, निजी सचिव के ध्यान में लाया जाएगा और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। विभाग ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को इस सम्बन्ध में लिखित/मौखिक रूप से अवगत कराने का निर्देश दिया है।

यह कदम विभागीय कार्यों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इससे फ़र्ज़ी कॉल्स और गलत सूचनाओं के प्रसार पर रोक लगेगी और विभागीय कार्यों में तेज़ी आएगी।

Share This Article
Leave a Comment