राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026: 50 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ आईस्टार्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का समापन

जयपुर। तीन दिवसीय राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के अंतिम दिन जेईसीसी (JECC) सीतापुरा में आईस्टार्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ राजस्थान में देश—विदेश की कई चर्चित फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही सिनेमा, नवाचार और रचनात्मक संवाद आयोजित किए गए।

देश-विदेश से चयनित फिक्शन और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के प्रदर्शन के साथ तकनीकी और रचनात्मक मास्टरक्लास तथा विशेष समापन प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान सामाजिक यथार्थ, संस्कृति, स्मृति, कानून, पहचान और मानवीय संवेदनाओं पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान तीन दिनों में 50 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई।

विभिन्न हॉल्स में फिल्मों का प्रदर्शन:

  • हॉल सितारा (Hall Sitara): यहाँ ‘मैडनेस ऑफ मेडली’, ‘ग्रिडः द डेली ब्रेड’, ‘द अननोन फिल्ममेकर’, ‘सीक्रेट ऑफ माउंटेन सर्पेंट’ जैसी फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई।
  • हॉल मनचाहा (Hall Manchaha): इस हॉल में ‘नया पथ’, ‘ए कलर आई नेमेड ब्लू’, ‘टुट वरी हांडायानी’, ‘द ग्रेट फिएट’, ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ जैसी फिल्मों की स्क्रीनिंग समिट के अंतिम दिन की गई।
  • हॉल पृथ्वी (Hall Prithvi): यहाँ ‘टेसू के फूल’, ‘शॉप वहुन नेताना’, ‘द लॉस्ट पैराडाइज’, ‘अलमारी का अचार’, ‘छाया ओ स्मृति’ और ‘द गैम्बल ऑफ टाइम’ जैसी फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।

विशेष मास्टरक्लास (Special Masterclass): हॉल उदय में प्रमुख आकर्षण के रूप में 2 घंटे की विशेष मास्टरक्लास आयोजित की गई, जिसमें अत्याधुनिक सिनेमा कैमरों की क्षमताओं का लाइव डेमो और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!