किरोड़ी लाल मीणा का खुलासा:’माफियाओं को जड़ से मिटाना जरूरी’, किरोड़ी लाल मीणा ने सीएम से की पेपर लीक के ‘मास्टरमाइंड’ की धरपकड़ की मांग

जयपुर: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखकर हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने मुख्य आरोपी सुरेश ढाका के फरार होने और इस दौरान उसके परिवार को मिले 20 करोड़ रुपये के बजरी खनन ठेके की उच्चस्तरीय जाँच की मांग की है

सुरेश ढाका के नेटवर्क और आर्थिक कड़ियों पर जाँच का आग्रह

किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि सुरेश ढाका, जिस पर 10 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं और जो दिसंबर 2022 से फरार है, उसके वित्तीय नेटवर्क की जाँच अनिवार्य है। मंत्री का मानना है कि ढाका की गिरफ्तारी से उन बड़े चेहरों और प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम सामने आ सकते हैं, जो भर्ती परीक्षाओं में धांधली को पर्दे के पीछे से अंजाम देते रहे हैं

खनन लीज पर उठाए बड़े सवाल

मंत्री ने पत्र में बजरी खनन लीज आवंटन को लेकर भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवाल किया है कि एक ‘मोस्ट वांटेड’ भगोड़े के परिवार को सरकार की ओर से 20 करोड़ रुपये की बड़ी लीज कैसे आवंटित हुई? किरोड़ी लाल मीणा ने इस लीज में निवेश किए गए काले धन के स्रोतों की जाँच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व आरएलपी नेता स्पर्धा चौधरी की भूमिका और उनके वित्तीय लेन-देन की भी गहन पड़ताल पर जोर दिया है

युवाओं के भविष्य के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की मांग

किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पेपर लीक मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि जब तक इन पेपर लीक माफियाओं के आर्थिक आधार और उनकी संपत्ति को पूरी तरह से नष्ट नहीं किया जाएगा, तब तक भर्ती परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखना एक चुनौती बनी रहेगी। उन्होंने एसआईटी (SIT) या किसी स्वतंत्र एजेंसी से समयबद्ध तरीके से जाँच पूरी करने का आग्रह किया है ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके और युवाओं का तंत्र पर भरोसा बना रहे

ये भी पढ़े-


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment