अलवर | अलवर ACB ने पेट्रोल पंप की NOC देने के एवज में 25 हजार रिश्वत लेते PWD एईएन को रंगे हाथों पकड़ा है। एसीबी ने एईएन कृष्ण अवतार को अपने निवास स्थान स्कीम 8 से गिरफ्तार किया है।
1 लाख की डिमांड, 25 हजार में सौदा
एसीबी के डीएसपी सब्बीर ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसे पेट्रोल पंप लगाना है। लेकिन पीडब्यूडी के एएईएन कृष्ण अवतार 1 लाख रुपए मांग रहे हैं। काफी कोशिश करने पर 25 हजार रुपए रिश्वत लेने पर अड़े हैं। एसीबी ने रिश्वत लेने की पुष्टि कराई। उसके बाद सोमवार को परिवादी से रिश्वत की राशि घर पर बुलाकर ली।
घर से गिरफ्तारी और बरामदगी
परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ उसके घर से अरेस्ट किया है। एसीबी की टीम ने आरोपी एईएन को घर से अरेस्ट कर लिया और रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। बाद में आरोपी को अरावली विहार थाने लेकर आए। थाने में आने के बाद भी आरोपी मुस्कराते हुए दिखा।
