विद्या संबल योजना 2026: गणित के 186 और अंग्रेजी के 138 पद खाली, जानें आवेदन प्रक्रिया और ब्लॉकवार वैकेंसी

जयपुर। राजस्थान शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के प्रथम चरण में माध्यमिक शिक्षा विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। जयपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कुल 638 पद रिक्त बताए गए हैं।

इन रिक्त पदों में गणित, अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत विषय शामिल हैं। विषयवार देखें तो गणित में सबसे ज्यादा 186 पद, अंग्रेजी में 138, हिंदी में 126 और विज्ञान में 112 पद रिक्त हैं। इन पदों पर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।

फागी में सबसे ज्यादा 57 पद रिक्त

जयपुर जिले में ब्लॉकवार रिक्तियों की बात करें तो फागी ब्लॉक में सबसे ज्यादा 57 पद खाली हैं। इसके बाद शाहपुरा में 53, सांभर लेक में 49, मौजमाबाद में 47 और दूदू में 40 पद रिक्त हैं।

वहीं विराटनगर में सबसे कम 3 पद और गोविंदगढ़ में 8 पद रिक्त बताए गए हैं। अन्य ब्लॉकों में भी विषयवार शिक्षकों की आवश्यकता के अनुसार पद उपलब्ध हैं।

किस विषय में कितने पद?

शिक्षा विभाग के अनुसार जयपुर जिले में कुल 638 रिक्त पदों में प्रमुख रूप से:

  • गणित: 186 पद
  • अंग्रेजी: 138 पद
  • हिंदी: 126 पद
  • विज्ञान: 112 पद
  • सामाजिक विज्ञान और संस्कृत: शेष रिक्त पद

चयनित गेस्ट फैकल्टी को संबंधित शिक्षक पद के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार प्रति घंटा 400 रुपए मानदेय दिया जाएगा।

सेवानिवृत्त शिक्षकों को मिलेगी प्राथमिकता

विद्या संबल योजना के तहत सेवानिवृत्त शिक्षक और निजी अभ्यर्थी दोनों आवेदन कर सकते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक की अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित पद के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता को 75 प्रतिशत और प्रशैक्षणिक योग्यता को 25 प्रतिशत महत्व दिया जाएगा। चयन में सेवानिवृत्त कार्मिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी प्रकार का साक्षात्कार नहीं होगा

1 से 7 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार पात्र अभ्यर्थी 1 सितंबर से 7 सितंबर 2026 दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन संबंधित रिक्त पद वाले विद्यालय के प्राचार्य/पीईईओ के समक्ष जमा करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 8 सितंबर को आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 9 और 10 सितंबर को आवेदनों की जांच कर अस्थायी वरीयता सूची जारी की जाएगी।

आपत्तियों के निस्तारण के बाद 11 सितंबर को अंतिम वरीयता सूची और चयन सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद जिला स्तरीय समिति 15 सितंबर को चयन सूची का अनुमोदन करेगी और नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।

जयपुर जिले में ब्लॉकवार रिक्त पद

क्रमब्लॉकरिक्त पद
1आमेर25
2आंधी23
3बस्सी37
4चाकसू38
5दूदू40
6गोविंदगढ़8
7जालसू33
8जमवारामगढ़39
9जोबनेर34
10किशनगढ़
11रेनवाल39
12कोटखावदा27
13माधोराजपुरा23
14मौजमाबाद47
15फागी57
16सांभर लेक49
17सांगानेर29
18शाहपुरा53
19तुंगा36
20विराटनगर3
कुल638

अभ्यर्थी इन तारीखों का रखें ध्यान

  • आवेदन शुरू: 1 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 7 सितंबर 2026, दोपहर 12 बजे तक
  • आवेदकों की सूची: 8 सितंबर
  • आवेदन जांच व अस्थायी वरीयता सूची: 9-10 सितंबर
  • अंतिम वरीयता एवं चयन सूची: 11 सितंबर
  • जिला स्तरीय समिति का अनुमोदन और नियुक्ति आदेश: 15 सितंबर

यह भर्ती फिलहाल जयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए शुरू की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित विद्यालय और शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में अपनी पात्रता, विषय और रिक्त पद की जानकारी अवश्य जांच लेनी चाहिए।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment