राजस्थान में कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 2% बढ़ा: अब 60% मिलेगा DA, सरकार पर सालाना 1156 करोड़ रुपए का भार आएगा

केंद्र के बाद अब राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए बढ़ाने की सीएम भजनलाल शर्मा ने मंजूरी दी है।

वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

सीएम से मंजूरी के बाद वित्त विभाग इसका आदेश जारी कर दिया है। कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी किया गया है। बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से दिया जाएगा।

इन लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

बढ़े हुए डीए का लाभ 7.02 लाख कर्मचारियों और 5.44 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। कर्मचारियों को मई के वेतन से डीए का नकद भुगतान होगा।

नकद भुगतान और एरियर का विवरण

1 जून से बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान किया जाएगा। 1 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक की अवधि के बढ़े हुए डीए को कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते (जीपीएफ अकाउंट) में जमा करवाया जाएगा।

पेंशनर्स को 1 जनवरी से बढ़े डीए का नकद भुगतान

पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से डीए का नकद भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए बढ़ाने से सरकार पर सालाना लगभग 1156 करोड़ रुपए का भार आएगा। केंद्र सरकार ने 18 अप्रैल को केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 2 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया था। अब 5 दिन बाद राज्य सरकार ने भी डीए बढ़ा दिया है। राजस्थान में पिछले लंबे समय से केंद्र की घोषणा के बाद कुछ समय बाद ही राज्य सरकार भी डीए बढ़ाती रही है।

Share This Article
Leave a Comment