उदयपुर में 8 और 9 जनवरी को होगी सहकारिता मंत्रालय की ‘जोनल रिव्यू कॉन्फ्रेंस’, देश भर के सचिव और रजिस्ट्रार जुटेंगे

जयपुर, सहकारिता के माध्यम से समृद्धि के लक्ष्य को गति देने के लिए भारत सरकार का सहकारिता मंत्रालय 8 और 9 जनवरी को झीलों की नगरी उदयपुर में दो दिवसीय जोनल रिव्यू कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है। इस सम्मेलन में केंद्र और राज्यों द्वारा संचालित विभिन्न सहकारी पहलों की समीक्षा की जाएगी और भविष्य की रणनीतियों पर मंथन होगा।

प्रमुख संबोधन और भागीदारी

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को भारत सरकार के सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी संबोधित करेंगे। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से सत्र से जुड़ेंगे। राजस्थान की सहकारिता शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार आनन्दी स्वागत उद्बोधन देंगी। इस कॉन्फ्रेंस में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता सचिव और रजिस्ट्रार हिस्सा लेंगे।

12 सत्रों में होगा गहन मंथन: प्रमुख विषय

दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सहकारिता क्षेत्र के आधुनिकीकरण पर चर्चा होगी:

  • PACS का कायाकल्प: पैक्स (PACS), एआरडीबी और आरसीएस कार्यालयों का कंप्यूटराइजेशन, विश्व का सबसे बड़ा अन्न भंडारण प्रोजेक्ट और नई डेयरी व मत्स्य समितियों का गठन।
  • डिजिटल बैंकिंग: सहकारी बैंकों में आधार सीडिंग, डिजिटल भुगतान, डोर-स्टेप बैंकिंग और नई शाखाओं के विस्तार पर चर्चा।
  • श्वेत क्रांति 2.0: राष्ट्रीय स्तर की तीन बहुराज्यीय समितियों (बीबीएसएसएल, एनसीओएल और एनसीईएल) की प्रगति और श्वेत क्रांति 2.0 की सफलता पर विचार।
  • समावेशी विकास: सहकारिता में महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों की भागीदारी बढ़ाना तथा स्वयं सहायता समूहों (SHG) को पैक्स से जोड़ना।

विशेष आकर्षण: सहकार से समृद्धि – पैक्स अहैड

कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन ‘सहकार से समृद्धि-पैक्स अहैड’ विषय पर विशेष सत्र होगा। इसमें कैशलेस पैक्स, स्टार्टअप इकोसिस्टम और मॉडल सहकारी गांवों के विकास पर रोडमैप तैयार किया जाएगा। साथ ही, पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारिता की चुनौतियों और ‘सक्सेस स्टोरीज’ पर भी अनुभव साझा किए जाएंगे।

क्षेत्रीय भ्रमण

सम्मेलन के समापन के बाद, 9 जनवरी को सभी प्रतिभागी राजसमंद और उदयपुर जिलों में कार्यरत विभिन्न सहकारी संस्थाओं और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) का भ्रमण कर उनकी कार्यप्रणाली को समझेंगे।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!