जयपुर: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) द्वारा प्रशासनिक कारणों और आगामी शहरी निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के मद्देनजर राज्यहित में एक अतिरिक्त मुख्य अभियंता के स्थानांतरण एवं पदस्थापन का आदेश जारी किया गया है। संयुक्त शासन सचिव अरविंद सारस्वत के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के तहत निम्नलिखित फेरबदल किया गया है:
- अमिताभ शर्मा (अतिरिक्त मुख्य अभियंता – मॉनिटरिंग): इन्हें कार्यालय मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव, जयपुर (स्थानांतरणाधीन) से बदलकर अतिरिक्त मुख्य अभियंता, ड्रिलिंग क्षेत्र, जयपुर के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है।
निरस्त किए गए पूर्व आदेश:
विभाग के पूर्व आदेश (क्रमांक एफ-1(6) पीएचईडी/2026-04505 दिनांक 10-07-2026) के क्रम संख्या-07 पर पारिषेष गुप्ता तथा क्रम संख्या-11 पर आदित्य शर्मा (अतिरिक्त मुख्य अभियंता) के संबंध में जारी स्थानांतरण एवं पदस्थापन आदेशों को निरस्त कर दिया गया है।
बिना ज्वाइनिंग पीरियड के तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश:
आगामी चुनावों की दृष्टि से सभी संबंधित अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वर्तमान पद से तुरंत कार्यमुक्त होकर बिना किसी कार्यग्रहण काल (joining period) या अवकाश का उपयोग किए अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही, अपनी कार्यग्रहण रिपोर्ट मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव, जयपुर को तत्काल प्रेषित करने को कहा गया है। निर्देशों की पालना न करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।