जयपुर: राजस्थान में आगामी शहरी स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार और प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का दौर जारी है। इसी क्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने प्रशासनिक कारणों और राज्यहित का हवाला देते हुए भारी संख्या में अभियंताओं के तबादले और पदस्थापन किए हैं। विभाग के संयुक्त शासन सचिव अरविंद सारस्वत के हस्ताक्षर से अलग-अलग श्रेणियों (सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता और अधीक्षण अभियंता) के आदेश जारी किए गए हैं।
1. अधीक्षण अभियन्ताओं (SE) और रसायनविद् के तबादले
जारी आदेश के अनुसार कई प्रमुख अधीक्षण अभियंताओं (Superintending Engineers) को नई कमान सौंपी गई है:
- अरविन्द खींचड़: वृत झालावाड़ से स्थानांतरित कर अधीक्षण अभियंता, परियोजना वृत कोटा (पीआईयू-नागौर से हस्तांतरित) लगाया गया है।
- राजेश कुमार गोयल: सतर्कता (मुख्यालय जयपुर) से बदलकर अधीक्षण अभियंता-क (गुणवत्ता नियंत्रण, जयपुर) नियुक्त किए गए हैं।
- मुकेश चंद्र गर्ग: वृत पीआईयू-नागौर से अधीक्षण अभियंता, कार्यालय मुख्य अभियंता (जायका), जयपुर भेजे गए हैं।
- राजकिरण यादव: वृत धौलपुर से वृत जालोर स्थानांतरित किए गए हैं।
- इसके अलावा शेहला आलिम को अधीक्षण रसायनविद् (हेवी मेटल्स) प्रयोगशाला जयपुर से उदयपुर प्रयोगशाला में पदस्थ किया गया है।
2. अधिशाषी अभियन्ताओं (XEn) की सूचियाँ और फेरबदल
अधिशाषी अभियंताओं (Executive Engineers) के स्तर पर भी बड़ा बदलाव किया गया है:
- मोहन लाल मीणा (खंड हिंडौन) को अधीक्षण अभियंता वृत्त टोंक में तकनीकी सहायक बनाया गया है।
- गणेश ठुकराया को परियोजना वृत्त-द्वितीय भीलवाड़ा से हटाकर नगर-खंड भीलवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।
- इसके अलावा अमित कुमार सुरेलिया को प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सा शिक्षा विभाग (राजमेस) जयपुर में अधिशाषी अभियंता (राजमेस) के पद पर लगाया गया है। कुल 36 से अधिक XEn के इस सूची में तबादले किए गए हैं।
3. सहायक अभियन्ताओं (AEn) के बड़े पैमाने पर तबादले
सहायक अभियंता स्तर पर सबसे लंबी सूची जारी की गई है, जिसमें 100 से अधिक सहायक अभियंताओं और तकनीकी सहायकों के तबादले, पदस्थापन और संशोधन किए गए हैं:
- गौरव वर्धावत राजावत को पादूकाल नागौर से सहायक अभियंता एवं तकनीकी सहायक (खंड मेड़ता) बनाया गया है।
- विनेश सैनी को बांदीकुई दौसा से परियोजना खंड-प्रथम कोटा भेजा गया है।
- कई अन्य अधिकारियों के पूर्व के आदेश संशोधित करते हुए उन्हें नई जगहों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
बिना ज्वाइनिंग पीरियड के तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश
विभाग द्वारा जारी सभी आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि आगामी चुनावों को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पद से तुरंत कार्यमुक्त हो जाएं। उन्हें बिना किसी कार्यग्रहण काल (Joining Period) या अवकाश का उपयोग किए तुरंत अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इसके साथ ही अपनी कार्यग्रहण रिपोर्ट मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव, जयपुर को तत्काल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों की पालना न करने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।