राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने घोषित की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी; 13 उपाध्यक्षों और 8 महामंत्रियों की सूची में राजस्थान को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों की सूची की घोषणा कर दी है। इस नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान के दो प्रमुख और वरिष्ठ नेताओं को बेहद अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे राज्य के राजनीतिक गलियारों में उत्साह का माहौल है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को पार्टी में एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

भाजपा ने अपनी नई टीम में देश भर से कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें राजस्थान से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के अलावा कई अन्य दिग्गज चेहरे शामिल हैं:

  • वसुंधरा राजे सिंधिया — राजस्थान
  • तीरथ सिंह रावत — उत्तराखंड
  • राम माधव — दिल्ली
  • बैजयंत जय पांडा — ओडिशा
  • डी. पुरंदेश्वरी — आंध्र प्रदेश
  • रेखा वर्मा — उत्तर प्रदेश
  • वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी — गुजरात
  • डॉ. भारती प्रवीण पवार — महाराष्ट्र
  • सरदार मनप्रीत सिंह बादल — पंजाब
  • लाल सिंह आर्य — मध्य प्रदेश
  • प्रो. एम. नागराजा — कर्नाटक
  • प्रो. तारिक मंसूर — उत्तर प्रदेश
  • डॉ. मधुचंद्र कर — पश्चिम बंगाल

8 राष्ट्रीय महामंत्री घोषित

पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों की नियुक्ति की है, जिसमें राजस्थान के लोकप्रिय नेता और सांसद डॉ. सतीश पूनिया का नाम प्रमुखता से शामिल है:

  • डॉ. सतीश पूनिया — राजस्थान
  • विनोद तावड़े — महाराष्ट्र
  • सुनील बंसल — दिल्ली
  • बिप्लब कुमार देव — त्रिपुरा
  • स्मृति ईरानी — उत्तर प्रदेश
  • गजेंद्र पटेल — मध्य प्रदेश
  • हरीश द्विवेदी — उत्तर प्रदेश
  • संजय भाटिया — हरियाणा

इसके साथ ही सांगठनिक नियुक्तियों में बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के रूप में यथावत रखा गया है, जबकि शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी की इस नई टीम के जरिए आगामी राजनीतिक चुनौतियों और रणनीतिक तैयारियों को साधने का प्रयास किया गया है।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment