भीलवाड़ा | एसीबी (ACB) को पीडब्ल्यूडी (PWD) एक्सईएन की कार से 4 लाख रुपए कैश मिले हैं। एक्सईएन की कार में उसका एक साथी भी सवार था। इसके बाद पुलिस ने शाहपुरा का एक्सईएन शहजाद खान और उसके एक साथी को डिटेन किया है।
Contents
घेराबंदी कर रुकवाई कार
ACB को बड़ी मात्रा में अवैध राशि के ट्रांसपोर्टेशन की सूचना मिली थी। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय के पास घेराबंदी कर एक कार रुकवाया और इसकी तलाशी ली। इस कार में PWD शाहपुरा का XEN शहजाद खान और एक अन्य व्यक्ति मौजूद था।
जहाजपुर मकान में तलाशी शुरू
जानकारी के अनुसार, ACB ने शहजाद खान के जहाजपुर स्थित मकान की भी तलाशी शुरू की है।
कार की तलाशी के दौरान 4 लाख कैश बरामद हुआ।
टीम ने इस कैश को जब्त किया है साथ इस राशि से संबंधित पूछताछ की जा रही है।
