राजस्थान में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 65 IAS अधिकारियों के तबादले; जितेन्द्र सोनी बने मुख्यमंत्री के सचिव, टीना डाबी को टोंक की कमान

राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 65 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन आदेश जारी किए। कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस सूची में कई जिलों के कलक्टर बदले गए और मुख्यमंत्री सचिवालय में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई।

मुख्यमंत्री सचिवालय में महत्वपूर्ण नियुक्तियां

प्रशासनिक गलियारों में सबसे चर्चा का विषय मुख्यमंत्री सचिवालय में हुआ बदलाव। जयपुर के जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को अब मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया, साथ ही वे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के शासन सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। उनके स्थान पर संदेश नायक को जयपुर का नया जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया। इसके अतिरिक्त मुकुल शर्मा, उत्सव कौशल और अमिता शर्मा को भी मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया।

कलक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव: टीना डाबी अब टोंक में

बाड़मेर की जिला कलक्टर टीना डाबी का तबादला अब टोंक जिला कलक्टर के पद पर कर दिया गया। वहीं जोधपुर कलक्टर गौरव अग्रवाल को उदयपुर और उदयपुर कलक्टर नमित मेहता को आबकारी आयुक्त (उदयपुर) बनाया गया। बीकानेर की कमान अब निशांत जैन को सौंपी गई, जिन्हें बीकानेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया, करौली के नये कलेक्टर होगे अक्षय गोदारा।

IAS अधिकारियों की स्थानांतरण सूची

क्र.सं.अधिकारी का नामनवीन पदस्थापन (New Posting)
1डॉ. जोगा रामशासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायतीराज एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
2राजन विशालमिशन निदेशक, जल जीवन मिशन, राजस्थान, जयपुर
3डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनीसचिव, मुख्यमंत्री एवं शासन सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग
4कन्हैया लाल स्वामीसंभागीय आयुक्त, जोधपुर
5नकाते शिवप्रसाद मदनप्रबन्ध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आई.टी. सर्विसेज लिमिटेड
6संदेश नायकजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर
7शिवांगी स्वर्णकारविशिष्ट शासन सचिव, वित्त (बजट) विभाग
8अनुपमा जोरवालजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जैसलमेर
9ओम प्रकाश कसेराआयुक्त, नगर निगम, जयपुर एवं CEO, जयपुर स्मार्ट सिटी
10नमित मेहताआयुक्त, आबकारी विभाग एवं पदेन मद्य निषेध निदेशक, उदयपुर
11नम्रता वृष्णिविशिष्ट शासन सचिव, खान एवं पैट्रोलियम विभाग, जयपुर
12आलोक रंजनजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जोधपुर
13अरविन्द कुमार पोसवालआयुक्त, राजस्थान आवासन मण्डल, जयपुर
14डॉ. रश्मि शर्माराज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान एवं आयुक्त, स्कूल शिक्षा
15लक्ष्मी नारायण मंत्रीआयुक्त, टी.ए.डी., उदयपुर एवं आयुक्त, देवस्थान विभाग
16कल्पना अग्रवालनिदेशक, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग, जयपुर
17मुकुल शर्माविशिष्ट सचिव, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर
18गौरव अग्रवालजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, उदयपुर
19 चिनमयी गोपालजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बाड़मेर
20शुभम चौधरीजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़
21सुरेश कुमार ओलाप्रबन्ध निदेशक, रीको (RIICO) एवं आयुक्त, DMIC, जयपुर
22आशीष मोदीजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, सीकर
23अंकित कुमार सिंहजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, फलौदी
24प्रियंका गोस्वामीस्टेट मिशन निदेशक, आजिविका परियोजनाएँ, जयपुर
25राजेन्द्र कुमार वर्मासंयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग, जयपुर
26अल्पा चौधरीभू-प्रबन्ध आयुक्त एवं पदेन निदेशक, बन्दोबस्त, जयपुर
27बाबूलाल गोयलआयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर
28बाल मुकुन्द असावाजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बारां
29बचनेश कुमार अग्रवालआयुक्त, कोटा विकास प्राधिकरण, कोटा
30नीलाभ सक्सेनाआयुक्त, उद्योग, वाणिज्य एवं कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी
31निशांत जैनजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बीकानेर
32सौरभ स्वामीप्रबन्ध निदेशक, राजफैड, जयपुर
33अंजलि राजोरियासंयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग, जयपुर
34टीना डाबीजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, टोंक
35डॉ. अमित यादवजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, श्रीगंगानगर
36प्रताप सिंहसंयुक्त शासन सचिव, वित्त (व्यय-।।) विभाग, जयपुर
37डॉ. मंजूजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, चित्तौड़गढ़
38डॉ. रविन्द्र गोस्वामीजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, पाली
39रोहिताश्च सिंह तोमरजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, सिरोही
40हरफूल सिंह यादवजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बूंदी
41ललित कुमारनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
42उत्सव कौशलसंयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर
43डॉ. गौरव सैनीसचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर
44श्वेता चौहानआयुक्त, उद्यानिकी, राजस्थान, जयपुर
45 अवधेश मीणाजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, डीडवाना – कुचामन
46देवेन्द्र कुमारजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, नागौर
47अक्षय गोदाराजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, करौली
48डॉ. सौम्या झाजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, दौसा
49डॉ. महेन्द्र खड़गावतसंयुक्त शासन सचिव, श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण
50अतुल प्रकाशजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा
51देशल दानजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, डूंगरपुर
52मुहम्मद जुनैद पी पीजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, सलुम्बर
53मयंक मनीषजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, डीग
54अपर्णा गुप्ताजिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, कोटपूतली – बहरोड़
55अमिता शर्मासंयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर
56नरेश कुमार गोयलआयुक्त, कृषि एवं पंचायती राज (कृषि) विभाग
57राहुल जैनआयुक्त, नगर निगम, जोधपुर
58सिद्धार्थ पालानीचामीआयुक्त, नगर निगम, बीकानेर
59जयदेव सी. एस.अतिरिक्त आयुक्त, वाणिज्यिक कर विभाग, जयपुर
60रीया डाबीसचिव, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग, जयपुर
61सोहन लालविशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर
62शैलजा पांडेमुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, बीकानेर
63रजत यादवविशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर
64अक्षत कुमार सिंहविशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर
65गरिमा नरूलाविशेषाधिकारी, मुख्य सचिव कार्यालय, जयपुर

इन जिलों को मिले नए कलक्टर

सरकार ने बाड़मेर, टोंक, जयपुर, बीकानेर, उदयपुर, सीकर, डूंगरपुर, बारां, जैसलमेर, फलौदी, प्रतापगढ़, करौली, और डीग सहित कई जिलों में नए जिला कलक्टरों की नियुक्ति की है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये तबादले राज्यहित में तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।

Share This Article
Leave a Comment