JLF 2027: अगले साल मकर संक्रांति से शुरू होगा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, संजॉय रॉय ने किया 20वें संस्करण की तारीखों का ऐलान

जयपुर, साहित्‍य के महाकुंभ ‘जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल’ (JLF) 2026 का सोमवार को भव्य समापन हो गया। इस समापन के साथ ही आयोजकों ने अगले साल होने वाले 20वें संस्करण की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। वर्ष 2027 में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 14 जनवरी से 18 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।

मकर संक्रांति और JLF का संगम

अगले वर्ष फेस्टिवल की शुरुआत मकर संक्रांति के दिन हो रही है, जिस दिन जयपुर में ‘काइट फेस्टिवल’ की धूम रहती है। तारीखों के टकराव पर टीमवर्क आर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजॉय के. रॉय ने स्पष्ट किया कि ये तारीखें अकेले आयोजक तय नहीं करते। उन्होंने कहा, “यह निर्णय पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के साथ आपसी समन्वय से लिया जाता है।”

दो नए अवॉर्ड्स की होगी शुरुआत

संजॉय रॉय ने बताया कि JLF 2027 को और भी खास बनाने के लिए आर्ट्स और साहित्य से जुड़े दो नए अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवार्ड्स शुरू करने की योजना है। इनका उद्देश्य उभरते हुए कलाकारों और विचारकों को वैश्विक मंच प्रदान करना है।

दिसंबर में होगा जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल

साहित्य प्रेमियों के लिए एक और खुशखबरी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि JLF से पहले इसी साल 11 से 13 दिसंबर 2026 तक ‘जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा। इस हेरिटेज फेस्टिवल के संपन्न होने के बाद जनवरी में JLF का भव्य आगाज होगा।

JLF 2026 की मुख्य बातें:

  • सरकारी समर्थन: संजॉय रॉय के अनुसार, इस साल राजस्थान सरकार का सहयोग ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने इस आयोजन को नई ऊंचाई दी।
  • बड़ा चयन: हर साल करीब 2000 लेखक आवेदन करते हैं, जिनमें से केवल 400 का चयन किया जाता है।
  • 350 सत्र: हालिया संस्करण में साहित्य, राजनीति, इतिहास और तकनीक जैसे विषयों पर 350 से अधिक सत्र आयोजित किए गए।
  • वैश्विक पहचान: JLF अब केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि स्पेन (Valladolid) और आयरलैंड जैसे देशों में भी अपनी पहचान बना चुका है।

संजॉय रॉय का बयान: “हमारा प्रयास है कि अगला आयोजन पहले से भी बेहतर हो और हम दुनिया भर से और भी ‘अमेजिंग स्पीकर्स’ को जयपुर लेकर आएं।”

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!