भरतपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: हलैना CHC का नर्सिंग ऑफिसर मुरारी लाल मीणा 1000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

भरतपुर: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में भरतपुर जिले के हलैना में एसीबी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हलैना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के नर्सिंग ऑफिसर मुरारी लाल मीणा को 1,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है

अटेंडेंस ऑनलाइन करने की एवज में मांग थी रिश्वत

एसीबी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नर्सिंग ऑफिसर मुरारी लाल मीणा ने परिवादी की अटेंडेंस ऑनलाइन करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। परिवादी द्वारा इस बात की शिकायत एसीबी को दी गई, जिसके बाद एसीबी के डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में शिकायत का सत्यापन कराया गया

सत्यापन सही पाए जाने के बाद एएसपी अमित सिंह के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए आरोपी मुरारी लाल मीणा को परिवादी से 1,000 रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ कर रही है


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment