उदयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: कृषि उपज मंडी का लिपिक मनोहर लाल शर्मा 24 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उदयपुर: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में उदयपुर में एसीबी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि उपज मंडी के एक लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है।

चालान नहीं करने की एवज में मांगी थी रिश्वत

एसीबी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लिपिक मनोहर लाल शर्मा कृषि उपज मंडी में कार्यरत है। उसने किसी मामले में चालान नहीं करने की एवज में परिवादी से 24,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

परिवादी की शिकायत पर एसीबी के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में इस पूरे मामले का सत्यापन कराया गया। इसके बाद एएसपी अनंत कुमार के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी लिपिक मनोहर लाल शर्मा को 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य ठिकानों व संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment