सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, आज श्रीगंगानगर, चूरू और हनुमानगढ़ में लू के बीच आंधी-बारिश की चेतावनी

जयपुर। पिछले करीब दो सप्ताह से भीषण गर्मी और झुलसाने वाली ‘लू’ के थपेड़ों से बेहाल राजस्थान के लोगों के लिए आज राहत की खबर आई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से आज शुक्रवार और कल शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दोपहर के बाद राज्य के कई जिलों में धूल भरी आंधी चलने और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है, जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यहां चलेगी भीषण लू

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव को देखते हुए प्रदेश को अलग-अलग अलर्ट जोन में बांटा है ताकि नागरिक सतर्क रह सकें:

  • लू के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट: झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में आज भीषण लू के साथ-साथ दोपहर बाद मौसम पलटेगा। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चलने व गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
  • केवल तीव्र लू (Heatwave) की चेतावनी: अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर और फलोदी जिलों में शुक्रवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और यहां तीव्र लू का प्रकोप जारी रहेगा।

जानें कहां, कितना है तापमान (Weather Data Sheet)

पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज किया गया अधिकतम तापमान और आज की मौसमी स्थिति नीचे दी गई तालिका में देखें:

जिला / शहरअधिकतम तापमान (°C में)मौसम की स्थिति (22 मई 2026)
श्रीगंगानगर46.5°Cसबसे गर्म, दोपहर बाद लू के साथ आंधी-बारिश
पिलानी45.3°Cभीषण गर्मी, दोपहर बाद आंधी की संभावना
बीकानेर44.8°Cतीव्र लू (Heatwave) की कड़क चेतावनी
फलोदी44.8°Cतीव्र लू (Heatwave) का टॉर्चर जारी
चूरू44.5°Cलू के साथ दोपहर बाद आंधी-बारिश के आसार
कोटा44.2°Cमौसम पूरी तरह शुष्क और गर्म रहेगा
अलवर44.2°Cतीव्र लू (Heatwave) की येलो वार्निंग
चित्तौड़गढ़44.0°Cशुष्क मौसम और गर्म हवाएं
जैसलमेर43.6°Cगर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएं
बाड़मेर43.4°Cतेज चुभती धूप और गर्मी
जयपुर42.5°Cआसमान साफ, मौसम मुख्य रूप से शुष्क

राहत बेहद अस्थायी, 24 मई से फिर तपेगा मरुधरा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज और कल चलने वाली 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की धूलभरी हवाओं के कारण कुछ क्षेत्रों में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, यह राहत बेहद अस्थायी है। विक्षोभ का असर खत्म होते ही आगामी 24 मई से सूरज के तेवर फिर से तीखे हो जाएंगे और मरुधरा एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में आ जाएगी।

गुड न्यूज़: 4 जून से प्री-मानसून की धमाकेदार एंट्री

भीसन गर्मी के इस टॉर्चर के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बहुत अच्छी और बड़ी खबर भी दी है। प्रदेश में 4 जून 2026 से प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत होने के पुख्ता संकेत मिले हैं।

दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अपने निर्धारित समय से पहले ही पैर जमा चुका है। अनुकूल समुद्री परिस्थितियों के कारण इसके 1 जून के बजाय 26 मई तक ही केरल तट पर पहुंचने की उम्मीद है। केरल में मानसून के समय से पहले आने के सीधे प्रभाव से जून के पहले सप्ताह में राजस्थान को इस जानलेवा और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।

Share This Article
Leave a Comment