RSSB CET 2026: स्नातक स्तर की समान पात्रता परीक्षा का विज्ञापन जारी, पटवारी और जूनियर अकाउंटेंट समेत 12 प्रमुख पदों पर होगी भर्ती

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान अधीनस्थ एवं लिपिकवर्गीय सेवा के अंतर्गत स्नातक स्तर की ‘समान पात्रता परीक्षा’ (CET)-2026 के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल आलोक राज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इस महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया की जानकारी साझा की है

इन पदों के लिए होगी भर्ती इस CET (स्नातक स्तर) के माध्यम से राज्य की 12 विभिन्न सेवाओं के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • पटवारी (राजस्व एवं सिंचाई विभाग)
  • कनिष्ठ लेखाकार (जूनियर अकाउंटेंट)
  • ग्राम विकास अधिकारी (VDO)
  • उप-जेलर
  • प्लाटून कमांडर
  • छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II
  • पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता एवं एकीकृत बाल विकास)
  • तहसील राजस्व लेखाकार

आवेदन और परीक्षा प्रक्रिया

बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 4 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026 (रात्रि 23:59 बजे तक) तक SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर 2026 से 3 दिसंबर 2026 तक ऑफलाइन (OMR) मोड में किया जाएगा।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • योग्यता: अभ्यर्थी का स्नातक या उसके समतुल्य उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • स्कोर की वैधता: CET का स्कोर परिणाम की तारीख से तीन साल के लिए मान्य होगा।
  • न्यूनतम अंक: परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है (आरक्षित श्रेणियों के लिए 5 प्रतिशत की छूट)।
  • विशेष निर्देश: अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आवेदन करने से पूर्व विस्तृत विज्ञापन का भली-भांति अध्ययन कर लें।

परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिसके लिए 300 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई (1/3) अंक का नकारात्मक अंकन (Negative Marking) भी किया जाएगा


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment