जयपुर: राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ‘राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम’ (RGHS) के तहत इलाज में बड़े स्तर पर धांधली सामने आई है। ऑडिट रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली और अहमदाबाद के कुल 51 अस्पतालों को योजना से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा 24 अस्पतालों पर लगभग 3 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
ब्लॉक किए गए अस्पतालों की सूची
| नंबर | अस्पताल का नाम | जिला |
| 1 | आरोग्यम श्री ए.एन. सक्सेना नीलम आई.एल. एंड एम.सी.सी. | सीकर |
| 2 | आशादीप डेंटल केयर एंड इम्प्लांट सेंटर | जयपुर |
| 3 | एशियन सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल | जयपुर |
| 4 | एक्सीन सेंटर ऑफ न्यूरोसाइंसेज | अलवर |
| 5 | बगड़ू नर्सिंग होम | जयपुर |
| 6 | बाड़मेर जॉइंट्स ट्रॉमा एंड डेंटल केयर हॉस्पिटल | बाड़मेर |
| 7 | भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर | जयपुर |
| 8 | भंडारी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर | जयपुर |
| 9 | बांधक आई हॉस्पिटल (पीएचएमएचआरसी एलएलपी की इकाई) | अजमेर |
| 10 | सीएचसी झाड़ो की मदार | राजसमंद |
| 11 | सिटी हॉस्पिटल | जयपुर |
| 12 | सीकेएस मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड | जयपुर |
| 13 | डॉ. आबिद आई केयर | जयपुर |
| 14 | डॉ. सरदार सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर | जयपुर |
| 15 | एमके मेडिकेयर सर्विसेज | जयपुर |
| 16 | गंगाशहर सैटेलाइट हॉस्पिटल | बीकानेर |
| 17 | गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल | उदयपुर |
| 18 | जनरल हॉस्पिटल, करौली | करौली |
| 19 | झिंसी देवी पुष्पांजलि डेंटल हॉस्पिटल | जयपुर |
| 20 | सरकारी सैटेलाइट हॉस्पिटल, अजमेर | अजमेर |
| 21 | खंडेलवाल नर्सिंग होम | कोटा |
| 22 | कोठारी मेडिकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट | बीकानेर |
| 23 | एम.एल. स्पाइन एंड ऑर्थोपेडिक सेंटर | जयपुर |
| 24 | माई खदीजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर | जोधपुर |
| 25 | मैत्री हॉस्पिटल | कोटा |
| 26 | मनु इंफिटी एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल | सीकर |
| 27 | मास्टांग हॉस्पिटल | डीडवाना-कुचामन |
| 28 | मैक्सवेल हॉस्पिटल | जयपुर |
| 29 | एमसीएम सर्जिकल हॉस्पिटल | टोंक |
| 30 | मेडिनाइट हॉस्पिटल | जयपुर |
| 31 | निरोगधाम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, अकलेरा | झालावाड़ |
| 32 | पारिजात रेवे लैप्रोस्कोपिक एंड मेटरनिटी हॉस्पिटल | जयपुर |
| 33 | प्राइम्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल | दिल्ली |
| 34 | राठ हॉस्पिटल एंड हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड | कोटपुतली-बहरोड़ |
| 35 | राव हॉस्पिटल | जयपुर |
| 36 | एस.एन. पाठक मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर संस्थान | कोटा |
| 37 | एसएल हॉस्पिटल एंड मेडिकल इंस्टीट्यूट | अहमदाबाद |
| 38 | संजीवनी व्यास हॉस्पिटल अनुसंधान केंद्र प्रा. लि. | झालावाड़ |
| 39 | सैनी हॉस्पिटल | जयपुर |
| 40 | शंकर स्पाइन क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर प्रा. लि. | अजमेर |
| 41 | शांति हॉस्पिटल मल्टीस्पेशियलिटी | कोटा |
| 42 | शिवालिक मल्टीस्पेशियलिटी एंड न्यूरोट्रॉमा सेंटर | सीकर |
| 43 | श्री जवाहर हॉस्पिटल | जैसलमेर |
| 44 | श्री आर.के. मेमोरियल हॉस्पिटल | जयपुर |
| 45 | सिद्धि विनायक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर | जयपुर |
| 46 | स्टार हॉस्पिटल (ओम मेडिसेंटर प्रा. लि. की इकाई) | अलवर |
| 47 | सुधा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर प्रा. लि. | कोटा |
| 48 | स्वास्तिक मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एलएलपी | जयपुर |
| 49 | द गुजरात रिसर्च एंड मेडिकल इंस्टीट्यूट | अहमदाबाद |
| 50 | त्रिवेणी हॉस्पिटल (एसपी हेल्थकेयर प्रा. लि. की इकाई) | जयपुर |
| 51 | यश अमन हॉस्पिटल | जोधपुर |
क्या थी अस्पतालों की ‘मॉडस ऑपरेंडी’?
प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि ऑडिट के दौरान अस्पतालों द्वारा अपनाए जा रहे भ्रष्टाचार के कई तरीके उजागर हुए हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
- फर्जी दस्तावेज: डुप्लीकेट या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर क्लेम (Claim) पेश करना।
- अनावश्यक जांच: मरीजों को जरूरत न होने के बावजूद अतिरिक्त जांचें करवाना।
- गलत बिलिंग: एक ही पैकेज की सेवाओं को अलग-अलग दिखा कर सरकार से अतिरिक्त भुगतान लेना।
- फर्जी भर्ती: ओपीडी (OPD) के मरीजों को अनुचित तरीके से आईपीडी (IPD) में भर्ती दिखाकर फर्जी क्लेम बनाना।
किन अस्पतालों पर गिरी गाज?
निलंबन और जुर्माने की इस कार्रवाई में जयपुर के कई बड़े नाम शामिल हैं। इसमें मणिपाल हॉस्पिटल, सोनी हॉस्पिटल, नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, महावीर जयपुरिया हॉस्पिटल और इंडस हॉस्पिटल सहित कुल 9 प्रमुख अस्पतालों पर जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उदयपुर का पारस जेके हॉस्पिटल, डूंगरपुर का जील हॉस्पिटल और अजमेर का मार्बल सिटी हॉस्पिटल भी कार्रवाई की जद में हैं।
| अस्पताल का नाम | जिला | वसूली राशि (रु.) |
| ऋद्धि सिद्धि आई हॉस्पिटल | सीकर | 10,000 |
| रामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र | भीलवाड़ा | 5,80,070 |
| ऋद्धि सिद्धि आई हॉस्पिटल | सीकर | 10,000 |
| मार्बल सिटी हॉस्पिटल | अजमेर | 22,528 |
| सानिया हॉस्पिटल | अलवर | 13,840 |
| श्री राम सुपर स्पेशियलिटी सर्जिकल सेंटर प्रा. लि. | जोधपुर | 17,527 |
| पारस जे.के. हॉस्पिटल | उदयपुर | 85,34,304 |
| जील हॉस्पिटल | डूंगरपुर | 50,16,255 |
| डॉ. चौधरी हॉस्पिटल | उदयपुर | 6,05,259 |
| जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल | उदयपुर | 13,870 |
| नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल | जयपुर | 15,963 |
| सोनी हॉस्पिटल | जयपुर | 5,95,438 |
| मणिपल हॉस्पिटल | जयपुर | 29,557 |
| महावीर जयपुरिया हॉस्पिटल | जयपुर | 1,56,000 |
| एस.एस. टांटिया हॉस्पिटल | श्रीगंगानगर | 11,989 |
| इंडस जयपुर हॉस्पिटल | जयपुर | 3,76,272 |
| नून हॉस्पिटल | झालावाड़ | 7,935 |
| एथोस हॉस्पिटल | कोटा | 24,14,571 |
| नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल | जयपुर | 10,000 |
| कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट | कोटा | 22,04,275 |
| महावीर जयपुरिया हॉस्पिटल | जयपुर | 55,207 |
| जायसवाल हॉस्पिटल | कोटा | 70,45,071 |
| अपोलो स्पेशियलिटी हॉस्पिटल | जयपुर | 25,000 |
| डॉ. सोमेन्द्र डेंटल | जयपुर | 18,77,422 |
कुल वसूली राशि: ₹2,96,48,353
भविष्य में और सख्त होगा ऑडिट सिस्टम
राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजीलाल अटल ने स्पष्ट किया है कि सरकार का उद्देश्य राजकोष के हर रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ऑडिट सिस्टम को अब और अधिक मजबूत किया जा रहा है। भविष्य में यदि किसी भी अस्पताल में फर्जी बिलिंग, अनियमित क्लेम या वित्तीय गड़बड़ी पाई गई, तो उनकी मान्यता रद्द करने जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से निजी अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप मच गया है, जो नियमों को ताक पर रखकर सरकार की इस स्वास्थ्य योजना का दुरुपयोग कर रहे थे।
