राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 183 RAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी, तुरंत जॉइन करने के निर्देश

File Photo

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 183 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक (क-4) विभाग द्वारा 11 अगस्त 2026 को जारी इस विशाल तबादला सूची में कई जिलों के अतिरिक्त जिला कलेक्टर्स (ADM), उपखंड अधिकारियों (SDM), नगर निगम उपायुक्तों और विभिन्न विभागों के शासन उप सचिवों व निदेशकों के तबादले किए गए हैं

तबादला सूची के प्रमुख बिंदु और निर्देश:

  • 3 अधिकारी APO: प्रशासनिक कारणों के चलते कालूराम (विशिष्ट सहायक, ऊर्जा मंत्री), मोनिका सामोर (SDM, सीकरी) और राम लाल मीणा (SDM, जैसलमेर) को आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) में रखा गया है।
  • 4 तबादला आदेश निरस्त: 19 जून 2026 को जारी आदेश के तहत चंद्रभान सिंह भाटी, नंदकिशोर राजोरा, दिनेश कुमार मीणा और रणछोड़ लाल के किए गए तबादलों को तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
  • बिना जॉइनिंग टाइम तुरंत जॉइन करने का फरमान: आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी कार्यग्रहण काल (Joining Time) या अवकाश का उपयोग किए तुरंत अपने नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment