जयपुर। राजस्थान PHED ठेकेदार एसोसिएशन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आज प्रातः 11:00 बजे होटल यश रीजेंसी, खातीपुरा, जयपुर में आयोजित की गई।
बैठक में ठेकेदारों की आठ सूत्रीय मांगों, लंबित भुगतानों एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें आगे की रणनीति तय की गई है। संघर्ष समिति द्वारा तय रणनीति के अनुसार, आगामी सोमवार को सभी ठेकेदार ‘जल भवन’ पर इकट्ठे होकर विभाग को पुनः स्मरण करवाएंगे कि संघर्ष समिति द्वारा दी गई 17 जून 2026 की तारीख नज़दीक आ रही है। यदि हमारी आठ सूत्रीय मांगों का समाधान समय पर नहीं हुआ तो प्रदेशभर में समस्त कार्य बंद कर दिए जाएंगे, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी विभाग की होगी।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश विशनोई ने सभी सम्मानित ठेकेदार साथियों से अपील करते हुए कहा कि यह समय हमारे अधिकारों एवं हितों की रक्षा हेतु एकजुट होकर निर्णय लेने का है। हमारी एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य व महत्वपूर्ण है। कृपया सभी सदस्य समय पर पहुंचकर इस संघर्ष को सफल बनाएं। आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय एवं अपेक्षित है।- सादर, ओमप्रकाश विशनोई अध्यक्ष, संघर्ष समिति, राजस्थान PHED ठेकेदार एसोसिएशन