जयपुर: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव 2026 के नतीजों ने प्रदेश की सियासत में बड़ा उलटफेर कर दिया है। सवाईमाधोपुर और जयपुर जिला परिषद सहित पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। जहां सवाईमाधोपुर में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है, वहीं जयपुर की 22 पंचायत समितियों में भी पार्टी ने 216 सीटों पर कब्जा जमाकर भाजपा को करारा झटका दिया है।
सवाईमाधोपुर जिला परिषद में कांग्रेस की प्रचंड जीत (31 में से 26 सीटें)
सवाईमाधोपुर जिला परिषद सदस्य के सभी 31 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। यहां कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 26 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। वहीं, भाजपा को महज 4 सीटों से संतोष करना पड़ा और 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी।
सवाईमाधोपुर जिला परिषद के वार्ड-वार विजेताओं की सूची:
- वार्ड 1: रामनरी (कांग्रेस)
- वार्ड 2: सतीश नागर (कांग्रेस)
- वार्ड 3: कालूराम गुर्जर (भाजपा)
- वार्ड 4: कुंजीलाल (कांग्रेस)
- वार्ड 5: शिवचरण बैरवा (कांग्रेस)
- वार्ड 6: रामनरी (कांग्रेस)
- वार्ड 7: कैलाशी (कांग्रेस)
- वार्ड 8: धारासिंह (भाजपा)
- वार्ड 9: सोनू देवी (कांग्रेस)
- वार्ड 10: वंदना (कांग्रेस)
- वार्ड 11: शायर देवी (कांग्रेस)
- वार्ड 12: संतो (कांग्रेस)
- वार्ड 13: रामभजन (कांग्रेस)
- वार्ड 14: चतरू लाल मीणा (कांग्रेस)
- वार्ड 15: आशा देवी (कांग्रेस)
- वार्ड 16: रज्जो देवी (कांग्रेस)
- वार्ड 17: रूपनारायण (कांग्रेस)
- वार्ड 18: देवीलाल (कांग्रेस)
- वार्ड 19: अनीता (कांग्रेस)
- वार्ड 20: अशोक राज मीणा (भाजपा)
- वार्ड 21: संतोष देवी (कांग्रेस)
- वार्ड 22: फिल्मा बाई (कांग्रेस)
- वार्ड 23: सीमा मीणा (कांग्रेस)
- वार्ड 24: जैस्मीन बानो (कांग्रेस)
- वार्ड 25: जयप्रकाश (निर्दलीय)
- वार्ड 26: मुकेश देहात (कांग्रेस)
- वार्ड 27: पूजा (कांग्रेस)
- वार्ड 28: गिर्राज (कांग्रेस)
- वार्ड 29: भाजपा प्रत्याशी विजयी
- वार्ड 30: फरेबी (कांग्रेस)
- वार्ड 31: गंगा (कांग्रेस)
जयपुर की 22 पंचायत समितियों और जिला परिषद में भी कांग्रेस का परचम
जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों के 386 वार्डों में से 383 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। इनमें कांग्रेस ने 216 सीटों पर कब्जा किया है, जबकि भाजपा को 87 और RLP को 60 सीटें मिली हैं। निर्दलीयों ने भी 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। ईवीएम (EVM) में खराबी के कारण चौमूं, दूदू और शाहपुरा के एक-एक वार्ड का परिणाम फिलहाल रोका गया है। वहीं, जयपुर जिला परिषद की 57 में से 46 सीटों के नतीजे सामने आए हैं, जिनमें कांग्रेस ने 34 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा को 10 और RLP को 2 सीटें मिली हैं, जबकि 11 सीटों के परिणाम आना अभी बाकी है।
दिग्गज नेताओं के परिवारों में कहीं जश्न तो कहीं झटका
प्रदेश के अन्य जिलों में बड़े राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। जयपुर जिला परिषद सदस्य चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहन डागर को हार का सामना करना पड़ा। सीकर में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार को बड़ा झटका लगा, जहां उनके बेटे अजय सिंह खर्रा और धर्मपत्नी दोनों चुनाव हार गए। हालांकि, सीकर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला और यूथ कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सूरा ने जीत दर्ज की। सूरा ने भाजपा-RLP समर्थित पूर्व विधायक अशोक तंवर को शिकस्त दी।
चूरू में भाजपा के पराक्रम राठौड़ ने जिला परिषद के वार्ड 39 से 7,633 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की और उनकी पत्नी कनिका सिंह राठौड़ भी विजयी रहीं। बीकानेर जिला परिषद चुनाव में स्वर्गीय रामेश्वर डूडी और विधायक सुशीला डूडी की पुत्रवधू निकिता डूडी ने करीब 2,700 मतों से जीत हासिल की। वहीं, झुंझुनूं की गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति के वार्ड 2 में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के परिवार को हार झेलनी पड़ी, जहां भाजपा की भंवरी देवी को कांग्रेस की सावित्री देवी ने 91 वोटों से हराया।