राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की शिष्टाचार भेंट

जयपुर, 02 जनवरी 2026 राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मुलाकात की। यह मुलाकात राजधानी जयपुर स्थित लोकभवन में दोपहर लगभग 1:00 बजे हुई।

नव वर्ष की दी शुभकामनाएं जानकारी के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह की राज्यपाल के साथ यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर सिंह ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट किया और उन्हें नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश की विभिन्न समसामयिक गतिविधियों पर औपचारिक चर्चा भी हुई।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment