जयपुर दक्षिण पुलिस और ड्रग कंट्रोलर की संयुक्त कार्रवाई: अवैध व प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद

जयपुर: जयपुर कमिश्नरेट के जयपुर दक्षिण जिले में अवैध, नकली और बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल कारोबार के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन में पुलिस थाना मुहाना और सांगानेर सदर इलाके में ड्रग कंट्रोलर की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर भारी मात्रा में अवैध दवाएं जब्त की हैं। राज्य में अवैध और प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मिली है।

गुप्त सूचना के आधार पर 5 मेडिकल फर्मों पर दबिश

पुलिस उपायुक्त दक्षिण के निर्देशन में ड्रग कंट्रोलर मदन मोहन सिंघल, मुहाना थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह, और सांगानेर सदर थाने के उप निरीक्षक धर्म सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देते हुए निम्नलिखित 5 मेडिकल फर्मों का औचक निरीक्षण किया:

  • M/S Abhi Medical And General Store, 02, टोंक रोड, गोनेर मोड़, चोखी धानी के पीछे, जयपुर।
  • M/S Shubham Medical And General Store, दुकान नं. 01, वाटिका रोड, हनुमान मंदिर, श्री राम की नांगल, सांगानेर, जयपुर।
  • M/S Balaji Medical, 107, बालाजी विहार-ए, गेट नंबर 02 के पास, ह Aज्यावाला, मुहाना मंडी, सांगानेर, जयपुर।
  • M/S Shree Shyam Medicose, दुकान नं. 611, जेडीए कॉलोनी, गोविंदपुरा, सांगानेर, जयपुर।
  • M/S Devesh Medical Agency, दुकान नं. 03, सुमन विहार, वाटिका रोड, सांगानेर, जयपुर।

लाखों की अवैध दवाएं जब्त और लाइसेंस निलंबित

तलाशी के दौरान इन मेडिकल दुकानों व गोदामों से भारी मात्रा में नकली, प्रतिबंधित और बिना बिल की दवाएं बरामद की गईं, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। जांच के दौरान संचालक दवाओं की खरीद-बिक्री के वैध दस्तावेज, ड्रग लाइसेंस और आवश्यक रिकॉर्ड प्रस्तुत करने में पूरी तरह असमर्थ रहे। इसके बाद ड्रग कंट्रोलर द्वारा तुरंत प्रभाव से इन सभी दुकानों और गोदामों को सील कर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी है

नशामुक्ति के लिए ‘मिशन जागृति’ अभियान जारी

इसके अतिरिक्त, जयपुर दक्षिण पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध ‘मिशन जागृति’ अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), औषधि नियंत्रक विभाग और कोचिंग संचालकों का सहयोग लिया जा रहा है। अभियान के तहत 13 अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक कुल 81 प्रकरण दर्ज कर 83 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, तथा विभिन्न चरणों में लगभग 5.60 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थों का निस्तारण किया जा चुका है।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment