जयपुर में किन्नर गैंग का आतंक! ग्राहक बनकर आए, जेवर लेकर भागे

जयपुर: राजधानी जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। प्रगति पथ स्थित ‘सूर्या ज्वेलर्स’ पर ग्राहक बनकर आई एक महिला और किन्नर ने दुकानदार को बातों में इस तरह उलझाया कि वे दुकान से सोने के टॉप्स और एक अंगूठी चुराकर फरार हो गए। पीड़ित ज्वेलर ने इस संबंध में सोमवार शाम बजाज नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

बातों में उलझाकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जवाहर सर्किल के सिद्धार्थ नगर निवासी 60 वर्षीय रामरज गोयल की बजाज नगर के प्रगति पथ पर ‘सूर्या ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे उनकी शॉप पर एक महिला और एक किन्नर पहुंचे। दोनों ने खुद को ग्राहक बताते हुए दुकानदार से सोने के टॉप्स और रिंग दिखाने को कहा।

दुकानदार रामरज गोयल ने उनकी डिमांड के मुताबिक वैरायटी दिखाना शुरू किया। गहनों को पसंद करने के नाम पर दोनों काफी देर तक दुकान पर रुके रहे और लगातार दुकानदार को अलग-अलग डिजाइन दिखाने के लिए कहते रहे। इसी दौरान मौका पाकर उन्होंने शातिर तरीके से सोने की एक जोड़ी टॉप्स और एक सोने की अंगूठी छिपा ली।

डिजाइन पसंद नहीं आने का बहाना बनाकर निकले

गहने चुराने के बाद दोनों ने कहा कि उन्हें यहां की कोई भी डिजाइन पसंद नहीं आ रही है और यह कहकर वे दुकान से बाहर निकल गए। उनके जाने के बाद जब दुकानदार ने अपना माल समेटा और स्टॉक का मिलान किया, तो सोने के टॉप्स और रिंग गायब मिले। कीमती गहने गायब देखकर ज्वेलर के होश उड़ गए।

आसपास तलाश और सीसीटीवी फुटेज की जांच

घटना की तुरंत बाद ज्वेलर ने आसपास के इलाकों में दोनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने बजाज नगर थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दी।

एशियाड उम्मेद सिंह ने बताया कि पीड़ित ज्वेलर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब वारदात स्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोर महिला और किन्नर की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment