गुवाहाटी में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के साथ-साथ एनडीए के घटक दल एजीपी (AGP) और बीपीएफ (BPF) के विधायक भी शामिल हुए। जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। सरमा के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेताओं रंजीत कुमार दास और बिस्वजीत दैमरी सहित आठ अन्य नेताओं ने रखा, जिसका समर्थन सहयोगी दलों के नेताओं ने भी किया।
12 मई को भव्य शपथ ग्रहण समारोह
मुख्यमंत्री पद के लिए हिमंत बिस्व सरमा का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई 2026 को सुबह 11 बजे गुवाहाटी के खानापारा मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के शामिल होने की उम्मीद है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बताया कि यह राज्य के लिए गौरवशाली क्षण है क्योंकि एनडीए 102 विधायकों के भारी बहुमत के साथ सरकार बना रहा है।
चुनाव परिणाम: एनडीए की ‘हैट्रिक’ जीत
असम विधानसभा चुनाव 2026 में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें भाजपा को अकेले 82 सीटें मिली हैं, जबकि सहयोगी दल एजीपी और बीपीएफ ने 10-10 सीटों पर कब्जा जमाया है। विपक्ष के पाले में मात्र 75 सीटें आईं, जिसमें कांग्रेस गठबंधन को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा।
