जंतर-मंतर पर पांच दिवसीय भूख हड़ताल और संसद मार्च का ऐलान: सेवारत शिक्षकों को TET से मुक्त करने के लिए RTE अधिनियम में संशोधन की मांग

जयपुर: स्कूल टीचर्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (STFI) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक 8-9 अगस्त 2026 को जयपुर के होटल खासा कोठी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता STFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. एन. भारती ने की। इस बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षक नेताओं ने हिस्सा लिया और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर भावी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की

प्रमुख प्रस्ताव और राष्ट्रव्यापी अभियान

STFI के राष्ट्रीय महासचिव चावा रवि ने बैठक में शिक्षकों के प्रमुख मुद्दों से जुड़े प्रस्ताव रखे। हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, बिहार और तेलंगाना सहित कई राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:

  • अनिवार्य TET और NEP-2020 के खिलाफ अभियान: अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET), राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020), नई पेंशन योजना (NPS) और विद्यालयों को बंद किए जाने के विरोध में सितंबर एवं अक्टूबर 2026 में देशभर में वाहन जत्थे, रैलियां और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
  • RTE अधिनियम में संशोधन की मांग: सेवारत शिक्षकों को पूर्वव्यापी रूप से TET की अनिवार्यता से मुक्त कराने के लिए RTE अधिनियम की धारा 23 में संशोधन की मांग को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा।

आंदोलन का तय कार्यक्रम:

  • 16 से 31 अगस्त 2026: देशभर में सांसदों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
  • 7 से 11 सितंबर 2026: जिलों एवं राज्यों में एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन होगा।
  • अक्टूबर 2026 (19-23 या 26-30): नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पाँच दिवसीय भूख हड़ताल की जाएगी।
  • नवंबर के अंत या दिसंबर 2026 के प्रथम सप्ताह में: संसद मार्च निकाला जाएगा।
  • इसके अलावा, अक्टूबर 2026 में देश के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

राजस्थान इकाई द्वारा आत्मीय स्वागत

बैठक के दौरान राजस्थान शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा ने आगामी आंदोलनों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। महासचिव विजय पोटलिया ने सभी राष्ट्रीय सदस्यों का स्वागत किया, जबकि सभाध्यक्ष महावीर सिहाग ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ की ओर से उपाध्यक्ष हेमन्त खराड़ीसुनिता सिहाग, प्रदेश मंत्री संजय पुरोहितअंजु दुल्लड़, और वरिष्ठ नेता गुरुदेव गोदारा ने STFI के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में देश भर से आए 71 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment