जयपुर: ऑल इंडिया काजू एसोसिएशन (AICA) और Eventell Global Advisory द्वारा APEDA के सहयोग से आयोजित तीसरे ऑल इंडिया काजू कन्वेंशन का जयपुर में सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस राष्ट्रव्यापी सम्मेलन में देश भर से काजू उद्योग से जुड़े 845 से अधिक डेलीगेट्स, 1000 से अधिक विजिटर्स और 100 से अधिक प्रदर्शकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नवीनतम टेक्नोलॉजी और लाइव डेमो
कन्वेंशन के दौरान काजू उद्योग से जुड़ी नवीनतम तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही, 10 नवीनतम मशीनरी टेक्नोलॉजीज का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी किया गया, जिससे उद्योग से जुड़े प्रतिभागियों को काजू प्रोसेसिंग सेक्टर में उत्पादकता और आधुनिकीकरण बढ़ाने वाली नई तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला।

पहली बार आयोजित हुआ ‘काजू महोत्सव’
इस वर्ष कन्वेंशन के साथ पहली बार B2C पहल के रूप में NDFCI के सहयोग से ‘काजू महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के बीच काजू की उपयोगिता और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
- महोत्सव में 8 सेलिब्रिटी शेफ्स ने हिस्सा लिया और काजू से बने 80 से अधिक इनोवेटिव व्यंजन तैयार किए।
- एक विशेष ‘एक्सपीरियंस जोन’ बनाया गया, जहां काजू के स्वास्थ्य लाभों और वैज्ञानिक तथ्यों को रोचक तरीके से दर्शाया गया।
- इस अनूठी पहल में 1,000 से अधिक परिवारों ने हिस्सा लेकर इसका अनुभव लिया।
विशेषज्ञों के संबोधन और उद्योग के मुद्दे
- APEDA के डिप्टी जनरल मैनेजर मन प्रकाश विजय ने कन्वेंशन का उद्घाटन करते हुए उद्योग जगत से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर मैन्युफैक्चरिंग को आधुनिक बनाएं और निर्यात को गति दें।
- DGFT जयपुर के रीजनल अथॉरिटी मोहम्मद मोइन अफाक ने सरकार के नए एक्सपोर्ट मिशन और निर्यात अवसरों की जानकारी साझा की।
- कन्वेंशन के दौरान AICA Model Contract तथा AICA Model Arbitration and Dispute Resolution Centre पर एक वर्किंग पेपर प्रस्तुत किया गया, जिसका उद्देश्य व्यापारिक विवादों के समाधान के लिए पारदर्शी व्यवस्था विकसित करना है।
ऑल इंडिया काजू एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बोला राहुल कामथ ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जयपुर काजू के सबसे बड़े बाजारों में से एक होने के साथ-साथ फूड इनोवेशन का भी प्रमुख केंद्र है। AICA भविष्य में भी इस प्रकार के जेनेरिक प्रमोशन के लिए लगातार काम करता रहेगा। यह कन्वेंशन भारतीय काजू उद्योग के भविष्य के विकास, तकनीक और सहयोग के नए द्वार खोलने में मील का पत्थर साबित हुआ है।
