जयपुर। NEET पेपर लीक, चरमराती शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर देश के युवाओं की आवाज बुलंद करने वाले ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके रविवार देर रात राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे।
Expose Now को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में खोले कई राज
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने Expose Now को दिए एक बेहद खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपनी पार्टी के गठन के असली कारणों और सरकार के प्रति अपने कड़े रवैये पर खुलकर बात की। अभिजीत ने अपने ही अंदाज में देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) का आभार भी व्यक्त किया।
इंटरव्यू के दौरान अभिजीत की निजी जिंदगी का एक बड़ा पहलू भी सामने आया कि कैसे एक होनहार पत्रकार अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर युवाओं के बेहतर भविष्य और उनके हक की लड़ाई के लिए इस बड़े जन आंदोलन में कूद पड़ा। अभिजीत ने साफ किया कि दिल्ली में हुए सफल प्रदर्शन के बाद अब पूरे देश में आंदोलन को फैलाने की योजना है और इसी कड़ी में वो जयपुर आए हैं। इसके अलावा भी खुद पर लग रहे आरोपों पर भी बेबाकी से राय रखी। हटकर सवाल और बेबाक जवाब जानने के लिए आप ‘Expose Now’ का यह एक्सक्लूसिव इंटरव्यू देख सकते हैं।