नववर्ष का आगाज: सीएम भजनलाल शर्मा ने डीग के श्रीनाथजी मंदिर में किया पंचामृत अभिषेक; पक्षी-घर का उद्घाटन कर दिया संरक्षण का संदेश

डीग। नववर्ष 2026 के पहले दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आस्था और सेवा के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने डीग स्थित प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर में सपरिवार पहुँचकर दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की प्रगति, सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मूक प्राणियों के संरक्षण के लिए एक नई पहल का शुभारंभ भी किया।

सपरिवार किया पंचामृत अभिषेक और विशेष श्रृंगार मुख्यमंत्री ने मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए अनुष्ठान में भाग लिया। उन्होंने परिवार के साथ मिलकर श्रीनाथजी महाराज का दूध, दही, घी, शहद और शर्करा से ‘पंचामृत अभिषेक’ किया। इसके साथ ही उन्होंने श्रीनाथजी के मुकुट मुखारबिंद का विशेष श्रृंगार और पूजन किया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने जतिपुरा में संत-साधुओं को अपने हाथों से भोजन प्रसादी ग्रहण करवाई।

‘मूक प्राणियों का संरक्षण परम धर्म’: पक्षी-घर का उद्घाटन पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में नवनिर्मित ‘पक्षी-घर’ (Bird House) का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “प्रकृति और मूक प्राणियों का संरक्षण मानव का परम धर्म है।” उन्होंने विश्वास जताया कि यह नवनिर्मित पक्षी-घर क्षेत्र के पक्षियों के लिए दाना-पानी और सुरक्षित आश्रय का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment