क्या रात में अचानक खुल जाती है आपकी नींद? कहीं आपका अपना बेडरूम ही तो नहीं है इस ‘अदृश्य दुश्मन’ का ठिकाना!

नींद की समस्या के पीछे तनाव, स्वास्थ्य संबंधी कारण, मोबाइल का अत्यधिक उपयोग, अनियमित दिनचर्या आदि महत्वपूर्ण कारण होते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह आपके बेडरूम के वास्तु दोषों का भी कमाल हो सकता है जो धीरे-धीरे आपकी मानसिक शांति, नींद और रिलेशनशिप को खोखला कर रहे हैं।

क्या आपको भी रात में नींद आने को लेकर परेशानी होती है? क्या मन बेचैन और दिमाग में कई विचार घूमते रहते हैं? आपको लग सकता है कि यह सिर्फ काम की वजह से तनाव है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार नींद में परेशानी, अनिद्रा, बार-बार नींद खुलना, बेचैनी, डरावने सपने या सुबह थकान महसूस होना—इन सबका एक बड़ा कारण आपके बेडरूम के कुछ छिपे हुए वास्तु दोष भी हो सकते हैं।

आज हम आपके बेडरूम के उन सभी बड़े वास्तु दोषों पर चर्चा करेंगे जिन्हें आप अक्सर इग्नोर कर देते हैं, और फिर आपको लगता है कि अपने ही घर में रहकर भी चैन और सुकून क्यों नहीं मिल पा रहा है।

आपके बेडरूम के बड़े वास्तु दोष, जो चुरा रहे हैं आपकी नींद:

आपके बेडरूम के बड़े वास्तु दोष, जो चुरा रहे हैं आपकी नींद:

  • दिशा का खेल: यदि आप उत्तर (North) की तरफ सिर करके सोते हैं, तो पृथ्वी की चुंबकीय तरंगे आपके दिमाग पर दबाव डालती हैं। इससे आपको नींद में परेशानी, नींद का बार-बार खुलना, बेचैनी या भारीपन महसूस हो सकता है। इसलिए, गहरी और अच्छी नींद के लिए हमेशा दक्षिण (South) दिशा में सिर करके सोना चाहिए।
  • बेड के ऊपर बीम होना: जब आप किसी बीम के नीचे सोते हैं, तो यह सीधे आपके मानसिक स्वास्थ्य और नींद को प्रभावित करता है। वास्तु के अनुसार इस बीम को प्रेशर, हेवीनेस और खराब नींद (Poor Sleep) के साथ जोड़ा जाता है। इसलिए बीम के नीचे सोने से बचें। बेडरूम में पॉजिटिव एनर्जी को एक्टिव करने के लिए नव ग्रहों के ओरिजिनल रत्नों से युक्त हस्त निर्मित ‘संपूर्ण वास्तु यंत्र’ को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
  • बेड के सामने मिरर (आईना) होना: अगर सोते समय आपका प्रतिबिंब आईने में दिखाई दे रहा है, तो वास्तु के अनुसार यह नींद में कमी, एंजायटी (Anxiety) और मानसिक परेशानियों के साथ-साथ बीमारियां भी पैदा कर सकता है। इसलिए बेड के ठीक सामने आईना कभी नहीं होना चाहिए।
  • बेडरूम का गलत दिशा में होना: वास्तु के अनुसार मास्टर बेडरूम दक्षिण-पश्चिम (South-West) में रखना सबसे बेहतर माना जाता है। यदि आपका बेडरूम ईशान कोण (North-East) या आग्नेय कोण (South-East) में है, तो यह आपकी नींद, शांति और वैवाहिक जीवन में भारी डिस्टरबेंस पैदा कर सकता है। सही कोण में बेडरूम बनाने के साथ-साथ पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए बेडरूम में आठों दिशाओं के ओरिजिनल रत्नों से युक्त हस्त निर्मित ‘वैदिक श्री यंत्र’ का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
  • बेडरूम में मंदिर या पितरों का स्थान: कुछ लोग अपने बेडरूम में ही भगवान का मंदिर बना लेते हैं या पितरों की तस्वीर लगा लेते हैं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में परेशानी, मानसिक अशांति और जीवन की स्थिरता में काफी कमी आ सकती है। बेडरूम में ऐसा करने से सख्त बचना चाहिए।
  • बेड के नीचे कबाड़ भरना: क्या आपके बेड के नीचे भी जूते, चप्पल, लोहे का कबाड़ या पुराने और बंद इलेक्ट्रॉनिक सामान रखे हुए हैं? या फिर बेडरूम में बंद घड़ी या डैमेज फर्नीचर रखा है? ऐसे सामान ‘राहु’ को एक्टिव करते हैं। इनके कारण रात में आपका मन भ्रमित और अशांत रहता है।
  • गलत रंगों का चुनाव: यदि आपने अपने बेडरूम में गहरे काले, डार्क रेड या भड़कीले रंगों का ज्यादा प्रयोग किया है, तो ये आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। ऐसे रंग सुकून देने की जगह आपकी उत्तेजना बढ़ाते हैं। बेडरूम में हमेशा सॉफ्ट और लाइट कलर्स (हल्के रंगों) का ही प्रयोग करना चाहिए।

समाधान और निष्कर्ष

सबसे परेशानी वाली बात यह है कि बेडरूम के ये वास्तु दोष एक दिन में नुकसान नहीं करते, बल्कि धीरे-धीरे दीमक की तरह आपकी नींद, वैवाहिक जीवन, मानसिक शांति, रिश्ते और सुकून में कमी लाना शुरू कर देते हैं। यह प्रॉब्लम ज्यादातर लोगों को समझ में भी नहीं आ पाती है।

लेकिन अच्छी बात यह है कि इन समस्याओं का आसान समाधान भी है! आप अपने बेडरूम को सही दिशा में बनाएं, सॉफ्ट कलर का इस्तेमाल करें, केवल उपयोगी वस्तुओं को ही कमरे में रखें और सही दिशा में सिर रखकर सोएं। ऐसा करने से आपको सुकून भरी और गहरी नींद जरूर आएगी।

आप भी अपनी शांति और सुकून से समझौता न करें। आज ही अपने बेडरूम में चेक करें कि इनमें से कौनसा वास्तु दोष आपको दिखाई दे रहा है। बेडरूम के वास्तु दोषों से संबंधित आपका कोई भी प्रश्न हो, तो आप हमसे पूछ सकते हैं।

लेखक परिचय:

डॉ. योगेश व्यास ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ, अंक ज्योतिषविद् एवं शोधकर्ता

भारतीय ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम, डॉ. योगेश व्यास पिछले लगभग 20 वर्षों से ज्योतिषीय अनुसंधान एवं अध्ययन तथा 15 वर्षों से अधिक समय से व्यावसायिक परामर्श के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य (टापर), NET (ज्योतिष शास्त्र एवं संस्कृत) तथा Ph.D. (ज्योतिष शास्त्र) से अलंकृत डॉ. व्यास के राजनीतिक ज्योतिष के क्षेत्र में विभिन्न राज्यों के विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों से संबंधित उनके अनेक राजनीतिक विश्लेषण और फलादेश समय-समय पर सटीक सिद्ध हुए हैं। वास्तु शास्त्र के क्षेत्र में उन्होंने अनेक बड़े आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक एवं संस्थागत प्रोजेक्ट्स का सफल मार्गदर्शन किया है।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment