वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन; बोले- ‘कंधे पर बेटे की अर्थी से बुरा कुछ नहीं’

भारत के दिग्गज उद्योगपति और वेदांता समूह (Vedanta Group) के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के जीवन का “सबसे काला दिन” आज तब आया जब उनके 49 वर्षीय बेटे अग्निवेश अग्रवाल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सात समंदर पार अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित माउंट सिनाई अस्पताल (Mount Sinai Hospital) में इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) से उनका निधन हो गया।

इस खबर ने न केवल कॉर्पोरेट जगत को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि एक पिता द्वारा लिखे गए भावुक शब्दों ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे को याद करते हुए लिखा, “एक बाप के कंधे पर बेटे की अर्थी जाए, इससे बुरा और क्या हो सकता है?”

हादसा और अंतिम उम्मीद

जानकारी के मुताबिक, अग्निवेश अग्रवाल कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ अमेरिका में स्कीइंग (Skiing) ट्रिप पर गए थे। वहीं एक हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनिल अग्रवाल ने बताया, “वह रिकवर हो रहा था। हमें लगा कि बुरा वक्त बीत गया है और सब ठीक हो जाएगा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ और हमारा बच्चा हमें छोड़कर चला गया।”


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment