नए वित्त वर्ष का पहला ‘झटका’: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹195.50 महंगा; जयपुर में ₹2106 पहुँचे दाम

नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 195.50 रुपए की भारी-भरकम बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज यानी 1 अप्रैल से प्रभावी हो गई हैं। हालांकि, आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जयपुर में ₹2100 के पार हुआ सिलेंडर

राजधानी जयपुर में इस बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2106 रुपए पहुँच गई है। गौरतलब है कि मार्च के महीने में भी दो बार कीमतें बढ़ाई गई थीं, जिसमें घरेलू सिलेंडर पर 60 रुपए और कमर्शियल पर 114.50 रुपए का इजाफा हुआ था। एक महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा उछाल है जिसने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।

राजस्थान के प्रमुख जिलों में नई दरें (रुपए में):

जिलानई कीमतजिलानई कीमत
जयपुर2,106जोधपुर2,117.50
अजमेर2,058बीकानेर2,140.50
कोटा2,147.50उदयपुर2,138.50
अलवर2,142श्रीगंगानगर2,171
बाड़मेर2,151चित्तौड़गढ़2,193
प्रतापगढ़2,213.50डूंगरपुर2,204
धौलपुर2,140सीकर2,138.50

(नोट: अन्य जिलों जैसे प्रतापगढ़ और डूंगरपुर में परिवहन खर्च के कारण कीमतें ₹2200 के पार पहुँच गई हैं।)

आम आदमी की जेब पर ‘दोहरी मार’

कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने का सीधा असर आम जनता की थाली पर पड़ेगा:

  1. महंगा होगा बाहर का खाना: रेस्टोरेंट, ढाबे और होटल संचालकों की लागत बढ़ने से खाने की थाली और स्नैक्स के दाम बढ़ना तय है।
  2. कैटरिंग और शादियां: शादी-ब्याह के सीजन में कैटरिंग सेवाओं के रेट बढ़ सकते हैं, जिससे आयोजनों का बजट बिगड़ सकता है।
  3. छोटे व्यवसायों पर दबाव: चाय की थड़ी, हलवाई और छोटे फ़ूड आउटलेट्स के लिए बढ़ते ईंधन खर्च के बीच मुनाफा बचाना चुनौतीपूर्ण होगा। ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी ऐप्स पर भी कीमतें बढ़ने की आशंका है।
Share This Article
Leave a Comment