बामनवास में गैस आपूर्ति पर प्रशासन की पैनी नजर: SDM प्रियंका कंडेला ने किया गैस गोदाम का औचक निरीक्षण

बामनवास (सवाई माधोपुर): प्रदेश में गैस आपूर्ति को लेकर जारी गहमागहमी के बीच बामनवास प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को बामनवास उपखंड अधिकारी (SDM) प्रियंका कंडेला ने स्थानीय इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिलेंडरों के भौतिक स्टॉक की स्थिति जांची और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।

स्टॉक भरपूर, तकनीकी कारणों से देरी:

निरीक्षण के बाद SDM प्रियंका कंडेला ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि बामनवास क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले कुछ समय से सर्वर डाउन होने के कारण ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया धीमी हुई थी, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश:

SDM ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने दें। उन्होंने अधिकारियों को आमजन के बीच समझाइश करने के भी निर्देश दिए ताकि लोग किसी अफवाह का शिकार न हों और पैनिक बुकिंग या घबराहट में न आएं। उपखंड अधिकारी ने क्षेत्र में आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू और सामान्य बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी रखने की बात कही।

Share This Article
Leave a Comment