राजस्थान में ‘मई’ वाली गर्मी का टॉर्चर: सीजन में पहली बार पारा 40°C के पार

जयपुर: राजस्थान में गर्मी का सितम हर दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को सीजन में पहली बार प्रदेश के दो शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। शेखावाटी का पिलानी 40.2°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, वहीं सरहदी जिले बाड़मेर में पारा 40.0°C पहुँच गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

सोमवार और मंगलवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी ।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा जिलों में 9 और 10 मार्च (सोमवार और मंगलवार) को तीव्र ‘हीटवेव’ (लू) चलने की संभावना है। इसके लिए बाकायदा येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक सप्ताह में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी देखी जा सकती है।


प्रमुख शहरों का तापमान: कहाँ कितनी तपिश? (Table)

शहरअधिकतम तापमान (°C)स्थिति
पिलानी40.2°Cसीजन का सबसे गर्म दिन
बाड़मेर40.0°Cलू (Heatwave) का असर
बीकानेर39.4°Cहल्की हीटवेव
जैसलमेर39.2°Cतेज गर्मी
फतेहपुर38.5°Cसामान्य से अधिक
जयपुर37.1°Cलगातार बढ़ता पारा

जयपुर: 8 दिन में 5 डिग्री चढ़ा पारा ।

राजधानी जयपुर में गर्मी का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। 1 मार्च को जो तापमान 32.2°C था, वह महज 8 दिनों में बढ़कर 37.1°C पर पहुँच गया है। स्थिति यह है कि सुबह 10 बजे से ही तेज धूप चुभने लगती है और दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि शाम होते ही तापमान गिरता है, जिससे रातें फिलहाल सुकून भरी बनी हुई हैं।

15 से ज्यादा शहरों में ‘झुलसाने’ वाली गर्मी ।

राजस्थान के सिर्फ पश्चिमी हिस्से ही नहीं, बल्कि अजमेर, कोटा, उदयपुर और करौली जैसे शहर भी तप रहे हैं। रविवार को 15 से ज्यादा शहरों में तापमान 36°C से ऊपर दर्ज किया गया।

  • कोटा: 36.7°C
  • उदयपुर: 36.3°C
  • अजमेर: 37.0°C
  • जोधपुर: 38.8°C

सावधानी ही बचाव है:

दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को कपड़े से ढकें और भरपूर पानी का सेवन करें। पशु-पक्षियों के लिए भी छतों पर परिंडे और पानी की व्यवस्था रखें।

Share This Article
Leave a Comment