जयपुर में 11 मार्च को ‘हॉलीडे’: शीतला अष्टमी पर जिला कलेक्टर का आदेश, चाकसू मेले के चलते रहेगा स्थानीय अवकाश

जयपुर: जयपुर जिला कलेक्टर ने एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए 11 मार्च 2026 (बुधवार) को पूरे जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय शीतला अष्टमी के अवसर पर चाकसू के शील की डूंगरी में भरने वाले पारंपरिक और ऐतिहासिक मेले के मद्देनजर लिया गया है। इस दिन जयपुर जिले के सभी सरकारी कार्यालय, राजकीय संस्थान और अधिकांश शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

बास्योड़ा और ठंडे व्यंजनों का भोग ।

शीतला अष्टमी राजस्थान की लोक संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है। इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता और माता को एक दिन पहले बने ठंडे व्यंजनों (बास्योड़ा) का भोग लगाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि शीतला माता की पूजा से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और चेचक जैसे रोगों से मुक्ति मिलती है।


जयपुर स्थानीय अवकाश: एक नज़र में (Table)

विवरणजानकारी
अवकाश की तिथि11 मार्च 2026 (बुधवार)
अवसरशीतला अष्टमी (चाकसू मेला)
क्षेत्रसंपूर्ण जयपुर जिला
क्या बंद रहेगा?सरकारी दफ्तर, कोर्ट, स्कूल और कॉलेज
विशेष आकर्षणशील की डूंगरी (चाकसू) में विशाल मेला

प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था ।

चाकसू मेले में न केवल जयपुर, बल्कि आसपास के कई जिलों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं। भारी भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए प्रशासन ने अवकाश घोषित किया है ताकि आमजन को असुविधा न हो।

  • सुरक्षा: मेले में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
  • यातायात: चाकसू की ओर जाने वाले मार्गों पर रूट डायवर्जन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
  • सुविधाएं: श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी और चिकित्सा सहायता के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
Share This Article
Leave a Comment