Expose Now Exclusive: पीएम कुसुम योजना में महाराष्ट्र से क्यों पिछड़ा राजस्थान? ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दिए जवाब

जयपुर: राजस्थान ने अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और एक्सपो-2026’ में राजस्थान को अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूरे देश में तीसरा स्थान मिला है।

इस भव्य समारोह में देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राजस्थान को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा। राजस्थान सरकार की ओर से यह सम्मान ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर और राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम (RREC) के चेयरमैन एवं एमडी रोहित गुप्ता ने ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बिजली व्यवस्था में बड़े बदलाव

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में मीडिया से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विभाग की पिछले करीब तीन साल की उपलब्धियों का विस्तार से ब्यौरा दिया। मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बिजली व्यवस्था में हुए बड़े बदलावों को रेखांकित करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश के हर उपभोक्ता को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और बेहतर सुविधा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में दिवाली के मौके पर भी बिजली की पुख्ता व्यवस्थाएं की गई थीं ताकि कोई भी उपभोक्ता अंधेरे में न रहे। इसके साथ ही उन्होंने सौर ऊर्जा क्षमता में हुई भारी वृद्धि, कृषि कनेक्शनों में इजाफे और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में हुए सुधार का भी विशेष जिक्र किया।

अजमेर के बाद अब जयपुर डिस्कॉम में भी मिलेगी दिन में बिजली

पत्रकार वार्ता में ऊर्जा मंत्री ने प्रदेश के डिस्कॉम्स की स्थिति पर भी सकारात्मक अपडेट दिए। उन्होंने बताया कि अजमेर डिस्कॉम वर्तमान में दिन में बिजली देने वाला डिस्कॉम बन चुका है। अब सरकार का अगला लक्ष्य जयपुर डिस्कॉम में भी यह व्यवस्था लागू करना है, जिसके लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, जोधपुर डिस्कॉम को लेकर उन्होंने अच्छी खबर देते हुए कहा कि उसे भी काफी हद तक ‘रिवाइव’ किया जा रहा है।

कांग्रेस पर साधा निशाना, विपक्ष पर लगाए आरोप

प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री हीरालाल नागर ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल की तुलना में वर्तमान भाजपा सरकार के बेहतर प्रदर्शन का दावा किया और विपक्ष पर विकास कार्यों में बाधा डालने व जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। नागर ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं, जिससे आज राजस्थान इस क्षेत्र में देश में अग्रणी बना है।

ExposeNow Exclusive: पीएम कुसुम योजना पर मंत्री का बेबाक जवाब

‘ExposeNow’ के साथ हुई विशेष और एक्सक्लूसिव बातचीत में जब ऊर्जा मंत्री से पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के कंपोनेंट-B की आंशिक सफलता और इस मामले में महाराष्ट्र से पिछड़ जाने पर तीखे सवाल किए गए, तो मंत्री ने इसके तकनीकी और प्रशासनिक कारणों पर खुलकर जवाब दिए। उन्होंने यह भी साझा किया कि इन कमियों को दूर करने के लिए आगामी योजनाओं और विकास कार्यों की नई रूपरेखा तैयार कर ली गई है, जिस पर विभाग तेजी से काम कर रहा है। मंत्री ने प्रदेशवासियों को भविष्य में और बेहतर ऊर्जा सेवाएं देने का आश्वासन दिया है।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment