Rajasthan Election Result: कई जिलों में बीजेपी-कांग्रेस का जलवा, तो कई जगह निर्दलीयों के हाथ में रहेगी बोर्ड बनाने की चाबी

जयपुर: राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव-2026 के परिणाम सामने आ चुके हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह से शुरू हुई मतगणना के बाद अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। कई जगह पार्टियों को स्पष्ट बहुमत मिला है, तो कई जिलों में निर्दलीय प्रत्याशी ‘किंगमेकर’ की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

आइए जानते हैं राजस्थान के प्रमुख जिलों में निकाय चुनाव के क्या रहे परिणाम:

बाड़मेर

बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों में भाजपा ने करीब 15 साल बाद बहुमत हासिल करते हुए 29 वार्ड जीते। कांग्रेस को 21 और निर्दलीयों को 5 सीटें मिलीं। चौहटन में भी भाजपा ने 20 में से 11 सीटों पर कब्जा जमाया।

बाड़मेर की सिणधरी नगर पालिका (वार्ड 3) के चुनाव परिणाम बेहद चौंकाने वाले रहे। यहाँ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी ओम प्रकाश को पूरे वार्ड में एक भी वोट (0) नहीं मिला। हैरानी की बात यह है कि नोटा को भी उनसे ज्यादा 1 वोट मिला। वहीं, कांग्रेस के भंवरा राम

जैसलमेर

जैसलमेर में नगरपरिषद के 45 वार्डों में चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो चुका है। नतीजे सामने आ गये है। कुल 45 वार्डों में से 25 वार्डों में BJP तो 16 में कांग्रेस और 4 में निर्दलीय की जीत हो चुकी है।

चूरू

चूरू के 60 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा को 30, कांग्रेस को 24 और 6 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। यहाँ बहुमत से एक सीट कम मिलने के कारण अब सत्ता की चाबी निर्दलीयों के हाथों में है।

हनुमानगढ़

यहाँ 1 से 39 नंबर के वार्डों के परिणामों में 21 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को 5 और भाजपा को 13 वार्डों में विजय मिली। वहीं टिब्बी नगरपालिका में 20 में से 11 और गोलूवाला में 25 में से 11 सीटों पर भाजपा जीती।

डीडवाना-कुचामन

परबतसर नगर पालिका (वार्ड 13) के चुनाव परिणाम बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। यहाँ कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम ने 376 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी कैलाशचन्द को पूरे वार्ड में सिर्फ एक (1) वोट मिला। निर्दलीय रसीद खां 195 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। BJP प्रत्याशी को नोटा (1 वोट) के बराबर वोट मिलना चर्चा का विषय बन गया है।

झालावाड़

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ नगरपरिषद के 45 वार्डों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 सीटों पर बहुमत के साथ जीत दर्ज की। भाजपा यहाँ 13 सीटों पर सिमट गई, जबकि 1 पर आप और 2 पर निर्दलीय जीते।

जालोर

जालोर के 40 वार्डों की काउंटिंग में कांग्रेस ने 19, बीजेपी ने 14 और अन्य ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की। यहाँ भी निर्दलीय ही किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे।

सिरोही

सिरोही नगरपरिषद में कांग्रेस ने कुल 35 में से 23 वार्ड जीतकर अपना बोर्ड बनाना तय कर लिया है। यहाँ भाजपा 10 और निर्दलीय 2 वार्डों में जीते। माउंट आबू नगरपालिका में 25 में से 15 वार्ड जीतकर भाजपा ने बहुमत हासिल किया।

नागौर

नागौर नगर परिषद के 60 वार्डों में निर्दलीयों ने 23 सीटें जीतकर सबसे ज्यादा बढ़त बनाई। भाजपा को 21, कांग्रेस को 15 और RLP को 1 सीट मिली। यहाँ भी निर्दलीयों की भूमिका अहम है।

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। हालांकि वार्ड 14 से पूर्व सभापति की पत्नी चुनाव हार गईं, लेकिन पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया।

पाली

पाली नगर निगम के परिणामों में कांग्रेस को 29, भाजपा को 21 और निर्दलीयों को 15 सीटें मिली हैं। यहाँ बोर्ड गठन पूरी तरह निर्दलीयों के रुख पर निर्भर है।

श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर के 65 वार्डों में भाजपा 30 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी उभरी है, जबकि कांग्रेस को 17 और निर्दलीयों को 18 वार्डों में जीत मिली है।

अलवर

अलवर नगर निगम के 65 वार्डों के परिणामों में भाजपा ने 28, कांग्रेस ने 23, बसपा ने 1 और अन्य ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की।

जोधपुर

जोधपुर नगर निगम चुनाव के 100 में से 99 वार्डों के परिणाम आ चुके हैं (एक वार्ड में EVM तकनीकी खराबी के कारण होल्ड है)। अब तक भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 44-44 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 11 सीटों पर अन्य जीते हैं।

उदयपुर

उदयपुर नगर निगम के सभी 80 वार्डों के नतीजे आ गए हैं, जहाँ 53 सीटों के साथ भाजपा सातवीं बार अपना बोर्ड बनाने जा रही है। कांग्रेस को 23, माकपा को 1 और 3 सीटों पर निर्दलीय जीते।

भरतपुर

भरतपुर नगर निगम के 65 वार्डों में निर्दलीयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 सीटों पर कब्जा किया। भाजपा 20 और कांग्रेस 7 सीटों पर ही सिमट गई।

अजमेर

अजमेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए 80 में से 37 वार्ड जीते, जबकि भाजपा को 32 और निर्दलीयों को 11 सीटें मिलीं। यहाँ निर्दलीय किंगमेकर हैं।

सीकर

सीकर के 65 वार्डों में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 38 सीटों पर जीत दर्ज की। बीजेपी को 22, निर्दलीयों को 4 और RLP को 1 सीट मिली।

दौसा

दौसा नगर परिषद के 55 वार्डों में कांग्रेस ने 24, भाजपा ने 17 और निर्दलीयों ने 14 सीटें जीती हैं। बहुमत से दूर रहने के कारण यहाँ भी निर्दलीय निर्णायक हैं।

19. बारां

बारां नगर परिषद के 60 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए 31 सीटों पर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। कांग्रेस को 18 और भाजपा को 9 सीटें मिलीं।

करौली

करौली नगर परिषद के 55 वार्डों में कांग्रेस ने 28 सीटें जीतकर अपना बोर्ड तय कर लिया है। भाजपा को 11 और निर्दलीयों को 15 सीटें मिलीं।

बीकानेर

बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 42 वार्ड जीते, जबकि भाजपा के खाते में 27 और निर्दलीयों के खाते में 10 वार्ड आए।

दूदू

दूदू नगर पालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 12 सीटें जीतकर बहुमत के करीब पहुंच लिया है। बीजेपी को 10 और अन्य को 3 सीटें मिलीं।

टोंक

टोंक नगर परिषद के 60 में से 59 वार्डों के परिणामों में कांग्रेस ने 32, भाजपा ने 19 और अन्य ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है।

झुंझुनूं

झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों में कांग्रेस 30 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा और निर्दलीयों को 15-15 सीटें मिली हैं, और निर्दलीय समर्थन से कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है।

अन्य प्रमुख नए जिले और निकाय:

  • कोटपूतली: निर्दलियों ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की, भाजपा को 19 और कांग्रेस को 13 सीटें मिलीं।
  • खैरथल: कांग्रेस 20 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, भाजपा 8 पर सिमटी, 17 पर निर्दलीय जीते।
  • फलोदी: भाजपा 20 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस को 13 और निर्दलीयों को 7 सीटें मिलीं।
  • बालोतरा: भाजपा ने 29 सीटों पर जीत दर्ज कर नगर परिषद में अपना बोर्ड बनाया (कांग्रेस 23, निर्दलीय 3)।
  • ब्यावर: भाजपा 23, कांग्रेस 20, RLP 4 और 13 निर्दलीय जीते (त्रिशंकु स्थिति)।
  • केकड़ी: कांग्रेस 20, बीजेपी 18 और अन्य 2 सीटों पर जीते।
  • शाहपुरा: कांग्रेस 21 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी (भाजपा 8, निर्दलीय 6)।
  • चित्तौड़गढ़: 60 में से 33 पर भाजपा और 23 पर कांग्रेस जीती (निर्दलीय 4)।
  • भीलवाड़ा: 70 में से भाजपा ने 45, निर्दलीयों ने 15 और कांग्रेस ने 10 वार्ड जीते।
  • राजसमंद: 45 में से भाजपा ने 27, कांग्रेस ने 14 और निर्दलीयों ने 4 वार्ड जीते।
  • बूंदी: 7 निकायों के 230 वार्डों में भाजपा ने 106, कांग्रेस ने 88 और निर्दलीयों ने 36 सीटें जीतीं।
  • अनूपगढ़: कांग्रेस 16, निर्दलीय 12 और भाजपा 7 वार्डों में विजयी रही।
  • डीग: भाजपा 16 और 24 निर्दलीय जीते (त्रिशंकु बोर्ड)।
  • धौलपुर: कांग्रेस 27, भाजपा 11, बसपा 3 और 19 निर्दलीय जीते।
  • गंगापुर सिटी: कांग्रेस 27, भाजपा 17 और 16 निर्दलीय जीते।
  • डूंगरपुर: भाजपा ने 40 में से 24 सीटें जीतकर लगातार 8वीं बार अपना बोर्ड बनाया।

👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment