जयपुर नगर निगम वार्ड आरक्षण लॉटरी जारी: 150 वार्डों में महिलाओं के लिए 50 सीटें आरक्षित, 63 वार्ड ओपन; देखें पूरी लिस्ट और समीकरण

जयपुर: राजस्थान में शहरी निकाय चुनावों को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में राज्य की सबसे बड़ी नगर निगम—जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्डों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया जिला कलेक्टर संदेश कुमार नायक और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा की प्रत्यक्ष मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ निकाली गई। वार्डों का आरक्षण बदलने से राजधानी का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गया है, जिससे कई पुराने पार्षदों के समीकरण बिगड़ गए हैं तो नए चेहरों में उत्साह देखा जा रहा है

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों का आरक्षण गणित

लॉटरी प्रक्रिया के तहत विभिन्न वर्गों के लिए वार्डों का वर्गीकरण इस प्रकार किया गया है:

  • सामान्य ओपन (General Open): 64 वार्ड
  • सामान्य महिला: 31 वार्ड (वार्ड संख्या: 6, 8, 148, 123, 149, 9, 107, 4, 108, 145, 100, 117, 88, 73, 20, 7, 126, 133, 46, 70, 92, 139, 32, 87, 138, 125, 56, 116, 25, 136, 110)
  • ओबीसी (OBC – कुल 30): 20 वार्ड ओपन और 10 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित। (OBC महिला वार्ड: 102, 75, 10, 94, 143, 146, 90, 26, 33, 80)
  • एससी (SC – कुल 20): 13 वार्ड ओपन और 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित। (SC महिला वार्ड: 24, 59, 72, 86, 58, 69, 142)
  • एसटी (ST – कुल 8): 6 वार्ड ओपन और 2 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित। (ST महिला वार्ड: 8, 150)

कुल मिलाकर महिलाओं के लिए विभिन्न श्रेणियों के तहत 50 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जिससे स्थानीय निकायों में महिला नेतृत्व की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी। वहीं 63 वार्ड पूरी तरह ओपन रखे गए हैं, जहाँ से कोई भी सामान्य उम्मीदवार चुनाव लड़ सकता है

बदले राजनीतिक समीकरण, नेताओं में हलचल

लॉटरी के परिणाम सामने आते ही कई निवर्तमान पार्षदों और लंबे समय से तैयारी कर रहे दावेदारों के होश उड़ गए हैं। जो वार्ड पिछले 51 साल से सामान्य या किसी विशेष वर्ग के थे, वे अब आरक्षित श्रेणी में चले गए हैं। इसके चलते कई नेताओं को अब अपने पड़ोसी वार्डों में नए विकल्प और राजनीतिक जमीन तलाशनी पड़ रही है। दूसरी ओर, जिन कार्यकर्ताओं के अनुकूल वार्ड आरक्षित हुए हैं, उन्होंने सोशल मीडिया और स्थानीय पार्टी कार्यालयों में टिकट के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करनी शुरू कर दी है

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पहले शहरी निकायों के चुनाव संपन्न कराए जाने हैं, जिसके चलते जयपुर शहर में राजनीतिक गतिविधियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment