राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को मिल सकता है 1 वर्ष का एक्सटेंशन: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव

जयपुर: राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को 1 वर्ष का एक्सटेंशन मिलने की पूरी संभावना है। उनके उत्कृष्ट कार्यों और केंद्र सरकार के साथ बेहतरीन समन्वय (कोआर्डिनेशन) को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र सरकार को उनके कार्यकाल विस्तार का प्रस्ताव भेज दिया है। यह प्रस्ताव गत 24 जुलाई को केंद्र को प्रेषित किया गया है।

31 अगस्त को होना था रिटायरमेंट

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को आगामी दिनों में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन मुख्यमंत्री की विशेष सिफारिश के बाद अब केंद्र सरकार उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार देने जा रही है। राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि अखिल अरोड़ा की कार्यप्रणाली और परफॉर्मेंस को देखते हुए फिलहाल सरकार सीएमओ स्तर पर किसी भी तरह का बड़ा बदलाव नहीं चाहती है। ऐसे में वी. श्रीनिवास और अखिल अरोड़ा की यह जोड़ी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन और मैंडेट को धरातल पर उतारने का काम आगे भी जारी रखेगी।

दिल्ली में मजबूत हो रहा सीएम भजनलाल का सियासी कद

प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजनीतिक ग्राफ लगातार ऊपर उठ रहा है। आए दिन नई विकास योजनाओं की घोषणाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के ताबड़तोड़ दौरों से जनता के बीच उनकी पकड़ मजबूत हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रशासनिक स्थिरता और इन बेहतरीन राजनीतिक कदमों से राज्य सरकार आगामी समय में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment