सात साल की उम्र में जहां बच्चे आमतौर पर खिलौनों की दुनिया में खोए रहते हैं, वहीं तक्षवी सोडानी ने अपनी आध्यात्मिक और देशभक्ति गायकी से एक अलग मुकाम हासिल किया है। मात्र 7 वर्ष की यह नन्ही प्रतिभा आज 15 से अधिक म्यूजिक एल्बम, 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड और कई राष्ट्रीय उपलब्धियों के साथ सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। धार्मिक और देशभक्ति गीतों के लिए पहचानी जाने वाली तक्षवी के वीडियो इंटरनेट पर करोड़ों लोगों द्वारा देखे जा रहे हैं।

वायरल हो रहे तक्षवी के गीत और स्तोत्र
तक्षवी की सुरीली आवाज का जादू सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनकी देशभक्ति रील “जब ज़ीरो दिया मेरे भारत ने” को अब तक 50 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। इसके अलावा, “वेदसार शिव स्तव” की उनकी प्रस्तुति को 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। विशेष बात यह है कि तक्षवी इतनी कम आयु में “वेदसार शिव स्तव” का गायन करने वाली सबसे छोटी गायिका हैं।
प्रमुख म्यूजिक वीडियो हुए रिलीज
विभिन्न म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर तक्षवी के अब तक 15 से अधिक एल्बम आ चुके हैं। उनके प्रमुख म्यूजिक वीडियो की सूची इस प्रकार है:
- शिव तांडव स्तोत्र
- महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र
- भय प्रकट कृपाला
- हनुमान चालीसा
- रामा रामा रटते-रटते (भजन)
- देशभक्ति गीत – देश मेरे
- राम आएँगे तो अंगना सजाऊँगी (भजन)
- राम स्तुति – पियानो के साथ (लाइव)
- जब ज़ीरो दिया मेरे भारत ने
- नमामि शमीशान रुद्राष्टकम
- लाइव ऐसी लागी लगन (मीरा भजन)
- सरस्वती मंत्र
- वेद सार शिव स्तव (सबसे छोटी आयु में)
Takshvi Sodani Youtube Channel – https://www.youtube.com/@Tigertakshve/
इनके अलावा, तक्षवी ने पियानो बजाते हुए भी कई मंत्र, श्लोक और भक्ति गीतों को संगीतमय वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर प्रस्तुत किया है।
2 साल 9 महीने की उम्र में रचे 3 विश्व रिकॉर्ड
तक्षवी की प्रतिभा केवल सुरों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी स्मरण शक्ति भी अद्भुत है। मात्र 2 वर्ष 9 माह की उम्र में उन्होंने अपने नाम 3 बड़े विश्व रिकॉर्ड दर्ज किए थे:
- केवल 2 वर्ष 9 माह की आयु में सभी 195 देशों के झंडे देखकर उनके नाम बताना।
- सबसे कम समय में 100 देशों के झंडे पहचानने का रिकॉर्ड।
- पजल गेम के जरिए भारत का नक्शा बनाना और सभी राज्यों की राजधानियों के नाम स्पष्ट बताना।
राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां और बाबा रामदेव के साथ मंच साझा
तक्षवी ने बौद्धिक प्रतियोगिताओं में भी अपनी क्षमता साबित की है। उन्हें 24वीं नेशनल UCMAS (यूसीमास) प्रतियोगिता में 5th Runner Up का सम्मान प्राप्त हुआ है।
तक्षवी की सबसे विशेष उपलब्धियों में से एक योग गुरु बाबा रामदेव जी के साथ मंच साझा करना है। योग शिविर के मुख्य मंच पर तक्षवी ने अपने “शिव तांडव” का सस्वर पाठ किया, जिस पर बाबा रामदेव द्वारा योग प्रदर्शन किया गया। यह इस नन्ही प्रतिभा के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा।