तमिलनाडु में विजय का जलवा: TVK की बढ़त पर टाइगर श्रॉफ और नानी ने दी बधाई; सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता थलपति विजय ने अपनी राजनीतिक पारी का शानदार आगाज किया है। फिल्मी पर्दे पर व्यवस्था से लड़ने वाले विजय अब खुद सिस्टम का हिस्सा बनने की ओर अग्रसर हैं। महज 2 साल पहले गठित उनकी पार्टी तमिझागा वेत्री कज़गम (TVK) रुझानों में सत्तारूढ़ डीएमके गठबंधन से आगे निकल गई है और बहुमत के आंकड़े के करीब पहुँचती नजर आ रही है।

सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी TVK

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से टीवीके फिलहाल 109 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। विजय की पिछले कई महीनों की जमीनी मेहनत रंग लाती दिख रही है। उनकी रैलियों में उमड़ने वाला जनसैलाब अब चुनावी नतीजों में भी तब्दील होता नजर आ रहा है, जो उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग का प्रमाण है।

बॉलीवुड और साउथ सेलेब्स ने दी बधाई

ऐतिहासिक जीत के संकेतों के साथ ही विजय को फिल्म इंडस्ट्री से ढेरों बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं:

  • टाइगर श्रॉफ: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने विजय को बधाई देते हुए लिखा, ‘लोगों का आप में जो विश्वास है, उसे देखना काफी शानदार है। आपके जीवन में इस अगले पड़ाव के लिए आपको और शक्ति मिले।’
  • नानी: साउथ स्टार नानी ने इसे एक ‘ cinemaatic experience’ बताते हुए कहा कि तमिलनाडु के लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य के लिए अच्छी चीजें होने जा रही हैं।
  • निखिल: अभिनेता निखिल ने थलपति विजय की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने पोस्ट में विजय की आगामी फिल्म ‘जन नायगन’ के हैशटैग का भी इस्तेमाल किया और इसे एक ऐतिहासिक सफलता करार दिया।

👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment