नगर निगम चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट जारी: जयपुर में 24.18 लाख मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार; वार्ड 93 सबसे छोटा, वार्ड 26 सबसे बड़ा।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस साल नगर निगम जयपुर के चुनाव होने प्रस्तावित हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने फाइनल वोटर्स लिस्ट जारी की है। नई लिस्ट के मुताबिक अगर कल ही चुनाव होते हैं तो जयपुर की शहरी सरकार को चुनने के लिए 24 लाख 18,272 वोटर्स अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

आयोग की ओर से तैयार की गई 150 वार्डों की इस वोटर्स सूची में 12 लाख 56,325 पुरुष, 11 लाख 61,856 महिला और 91 ट्रांसजेंडर वोटर्स शामिल हैं। खास बात ये है कि इसमें 5 हजार से कम और 30 हजार से ज्यादा मतदाता वाला वार्ड भी है।

चुनाव कार्यक्रम और सूचियों का प्रकाशन

दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग ने अप्रैल-मई में प्रस्तावित नगरीय निकाय (नगर निगम, परिषद और नगर पालिकाओं) को देखते हुए प्रदेश की 196 नगरीय निकायों की वोटर लिस्ट तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया था। इसके तहत 24 मार्च को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई थी, जबकि 22 अप्रैल को फाइनल लिस्ट। इसी के तहत जिला निर्वाचन शाखा जयपुर की ओर से नगर निगम जयपुर की फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की गई।

1.26 लाख वोटर्स के नाम हटे

22 मार्च को जब जिला निर्वाचन शाखा की तरफ से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पब्लिश की गई, तब जयपुर में कुल 25 लाख 44,506 वोटर्स थे। दावे, आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 1 लाख 26,234 वोटर्स की संख्या कम हो गई।


वार्डों का समीकरण: सबसे कम और सबसे ज्यादा वोटर्स

नगर निगम जयपुर की फाइनल वोटर लिस्ट देखें तो 150 वार्डों में से सबसे कम वोटर वाला वार्ड संख्या 93 है, जिसमें महज 4810 ही वोटर्स हैं। इसी तरह सबसे ज्यादा वोटर्स की संख्या वार्ड संख्या 26 में है, जहां कुल वोटर्स की संख्या 30 हजार 103 है।

8 वार्ड ऐसे जहां 10 हजार से कम वोटर्स

जयपुर के 150 वार्डों में से 8 ऐसे वार्ड हैं, जिनमें वोटर्स की संख्या 10 हजार से भी कम है।

वार्ड संख्यापुरुष वोटर्समहिला वोटर्सकुल वोटर्स
30499248739865
31478747079494
93246123494810
102449142158706
121463845839221
131514345249667
144490044349334
150461641408756

29 वार्डों में 20 हजार से ज्यादा मतदाता

जयपुर में 29 ऐसे वार्ड हैं, जहां वोटर्स की संख्या 20 हजार से ज्यादा है। वार्ड संख्या 26 सबसे बड़ा वार्ड है। अन्य वार्डों का विवरण नीचे दिया गया है:

वार्ड संख्यापुरुष वोटर्समहिला वोटर्सकुल वोटर्स
211482992921411
410613946520078
13115061026221768
1710295985520151
2511031977620807
26158131428930103
3710599945420054
38111411039021531
39114161064122057
49135281252526053
50133301162124951
58129461105524002
5910786984020626
62132881186625154
6710629986220491
6911518987021390
70116141026321877
90119821171123694
99116731109322766
101104331028620720
109127901144924239
113142011339527596
114117121114022852
133121401073622878
135117881072922517
136114681039821867
14210504961220116
14310789977320564
14711065922020286
Share This Article
Leave a Comment