राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी विकास संस्था (पंजी. सं. 565/1996-97) की ओर से रविवार, 12 अप्रैल 2026 को संस्था का 29वां स्थापना दिवस और नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर के रीक्रिएशन क्लब में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए सैकड़ों इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

नई कार्यकारिणी का गठन और शपथ ग्रहण
समारोह की अध्यक्षता संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आजाद सिंह ने की। इस गरिमामय अवसर पर संस्था के संरक्षक डॉ. महावीर बलवाड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
संस्था की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
- संरक्षक: डॉ. महावीर बलवदा
- अध्यक्ष: डॉ. आजाद सिंह
- उपाध्यक्ष: डॉ. हितेंद्र उपाध्याय
- महासचिव: डॉ. किशन रक्षावत
- संयुक्त सचिव: डॉ. जनार्दन सिंह
- कोषाध्यक्ष: डॉ. हरफूल चौधरी
इलेक्ट्रोपैथी को सरकारी मान्यता दिलाने का संकल्प
महासचिव डॉ. किशन रक्षावत ने संस्था के विजन को साझा करते हुए कहा कि संस्था का प्राथमिक लक्ष्य राजस्थान में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने जोर दिया कि चिकित्सकों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ इस पद्धति को सरकारी मान्यता दिलाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जाएंगे।
संयुक्त सचिव डॉ. जनार्दन सिंह ने आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्था जल्द ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेगी ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक इस सुलभ चिकित्सा पद्धति का लाभ पहुंच सके।
मानव सेवा ही सर्वोपरि लक्ष्य
अध्यक्ष डॉ. आजाद सिंह ने अपने संबोधन में इलेक्ट्रोपैथी के जनक डॉ. काउंट सीजर मैटी के सिद्धांतों को याद किया। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रत्येक सदस्य उनके बताए मार्ग पर चलते हुए निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के लिए समर्पित है।
कार्यक्रम के अंत में संस्था ने समारोह को सफल बनाने के लिए सभी साथी चिकित्सकों, सहयोगियों और मीडिया जगत का आभार व्यक्त किया।
