वास्तु दोष से बिजनेस में नुकसान– जानें कारण
क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपने बिजनेस में मेहनत तो काफी कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। ग्राहक आते हैं पर बार-बार लौट क्यों नहीं आते? पैसा आता है और जाने का रास्ता जल्दी क्यों ढूंढ लेता है? कई बार आपकी मेहनत में कमी नहीं होती बल्कि आपके घर और ऑफिस के वास्तु दोष आपके बिजनेस को डाउन करने में काफी महत्वपूर्ण साबित होते हैं। गलत दिशा में बनी कोई एक चीज आपके कई सालों के व्यापार को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। बार-बार आर्थिक नुकसान या कैश फ्लो की समस्या, अच्छे क्लाइंट लास्ट मोमेंट पर आपके हाथ से निकल जाते हैं, आपके कर्मचारी सामंजस्य के साथ लंबे समय तक काम नहीं कर पाते, जब आप कहीं निवेश करते हैं तो लाभ नहीं होता, मानसिक तनाव और निर्णय अक्सर गलत हो जाते हैं। यदि ऐसा है तो इसकी एक बड़ी वजह हो सकती है — आपकी दुकान, ऑफिस या फैक्ट्री में छुपा हुआ वास्तु दोष और जिन पर आपको निश्चित रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है
● वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर भवन में पंचतत्वों — पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश — का संतुलन जरूरी होता है। जब यह संतुलन बिगड़ता है, तो व्यापार स्थल में ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है, जिसका सीधा असर आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
बिजनेस में नुकसान के प्रमुख वास्तु दोष–
● उत्तर दिशा– यह दिशा भगवान कुबेर और व्यवसाय के कारक बुध ग्रह की दिशा है। जब यहां पर गंदगी, सीढ़ियां, सेप्टिक टैंक, टॉयलेट या रसोई घर का निर्माण कर दिया जाता है तो व्यापार में धन की परेशानी, मानसिक स्थिरता में कमी और धन के अटकने की समस्या देखने को मिलती है। उपाय के लिए यहां बुध ग्रह का हस्त निर्मित वैदिक यंत्र अवश्य स्थापित करना चाहिए।
● ईशान कोण– यहां टॉयलेट, सीढ़ियां, रसोईघर, सेप्टिक टैंक अथवा कोई भारी निर्माण कर दिया गया हो तो यह आपके व्यापार में धन और बड़े अवसरों को काफी नुकसान पहुंचता सकता है। आपको मानसिक अशांति और बिजनेस में कैश फ्लो की समस्या देखने को मिल सकती है। ईशान कोण को बूस्ट करने के लिए सुनहेला रत्नों से युक्त गुरु ग्रह का हस्त निर्मित वैदिक यंत्र अवश्य स्थापित करना चाहिए।
● मुख्य द्वार की गलत दिशा– दुकान या ऑफिस का मुख्य प्रवेश द्वार अगर वास्तु के अनुसार गलत दिशा में हो, तो सकारात्मक ऊर्जा और ग्राहक दोनों की आवक कम हो जाती है।
● कैश काउंटर की गलत स्थिति– गल्ला या कैश काउंटर यदि दक्षिण दिशा में या द्वार के ठीक सामने रखा हो, तो धन का ठहराव मुश्किल हो जाता है।
● अग्नि कोण– साउथ ईस्ट का कोना व्यापार में धन आगमन की स्पीड, फायर, कैश लिक्विडिटी, प्रेम और महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ ही शुक्र ग्रह का कोण है। जब यहां पर पानी की टंकियां, जल से संबंधित कोई गतिविधि, टॉयलेट या पूजा कर बना दिया जाता है तो ऐसी स्थिति में व्यापार में धन की कमी, पैसे का रुकना और बिजनेस में गिरावट देखने को मिल सकती है। आग्नेय कोण को एक्टिव करने के लिए ओपल रत्नों से युक्त शुक्र ग्रह का हस्त निर्मित वैदिक यंत्र अवश्य स्थापित करना चाहिए।
● नैऋत्य कोंण– यदि आपने यहां गड्ढा, सेप्टिक टैंक, रसोई, वॉटर टैंक, फब्बारा, मेन गेट या टॉयलेट बना दिया है तो यह दिशा आपके रिलेशनशिप, स्किल और स्थायित्व को खराब करेगी। यहां वास्तु दोष होने पर राहु के एक्टिव होने के कारण पार्टनरशिप में धोखा, स्टाफ के साथ रिलेशनशिप में परेशानी, कस्टमर के साथ सामंजस्य में कमी, पैसे का अटकना, पितृ दोष का प्रभाव और व्यर्थ के कार्यों में धन का व्यर्थ इस्तेमाल होना भी देखने को मिल सकता है। नैऋत्य कोंण के उपाय के लिए राहु ग्रह का गोमेद रत्नों से युक्त वैदिक यंत्र अवश्य स्थापित करना चाहिए।
● भारी सामान का गलत स्थान– भारी मशीनरी या फर्नीचर उत्तर-पूर्व दिशा में रखना ऊर्जा प्रवाह को बाधित करता है और स्थिरता कम करता है।
● अंधेरा और बंद वातावरण– कार्यस्थल पर उचित रोशनी और वेंटिलेशन की कमी नकारात्मकता बढ़ाती है, जिससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता और ग्राहकों का अनुभव दोनों प्रभावित होते हैं।
● बिजनेस में सफलता केवल मेहनत और रणनीति पर ही नहीं, बल्कि उस स्थान की ऊर्जा पर भी निर्भर करती है जहाँ आप काम करते हैं। यदि सही समय पर वास्तु दोषों को पहचानकर उचित उपाय अपनाए जाएं, तो व्यापार में स्थिरता और वृद्धि दोनों संभव हैं।
Note- यह लेख वास्तु के दृष्टिकोण पर आधारित है और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से लिखा गया है।

