बिजली विभाग भर्ती: कनिष्ठ अभियंता, सहायक और लेखाकार के पदों पर परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी, यहाँ देखें डिटेल्स

जयपुर: राजस्थान राज्य के पांचों विद्युत निगमों में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य के ऊर्जा विभाग ने अभियन्ता संवर्ग और मंत्रालयिक संवर्ग के कुल 2005 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

यह भर्ती राज्य सरकार के पांचों विद्युत निगमों— उत्पादन निगम, प्रसारण निगम एवं जयपुर, अजमेर और जोधपुर विद्युत वितरण निगम में की जा रही है।

इन पदों पर होगी परीक्षा

विद्युत निगमों में कुल 2005 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसमें कनिष्ठ अभियन्ता (Junior Engineer) के 869 पद, कनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant) के 371 पद तथा कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय (Junior Assistant/Commercial Assistant-II) के 765 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 5 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम (Exam Schedule)

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए राजस्थान के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पदों के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा की तिथियां इस प्रकार हैं:

पद का नामपदों की संख्यापरीक्षा की तिथि
कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer)869 पद29 और 30 नवम्बर 2026
कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय765 पद4, 5, 8, 19, 20, 22 दिसम्बर 2026 और 1 जनवरी 2027 (प्रारम्भिक परीक्षा)
कनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant)371 पद13 और 15 जनवरी 2027

यहाँ से प्राप्त करें अधिक जानकारी

अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी, एडमिट कार्ड और विस्तृत दिशा-निर्देश राजस्थान ऊर्जा विभाग और संबंधित विद्युत निगमों की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र और समय के अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment