एआई से खुल रही डमी कैंडिडेट और अपराधियों की जन्मकुंडली: राजस्थान सरकार का ‘फेस सिमिलैरिटी सर्च सिस्टम’ बना मिसाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाई है । जहां देश के अन्य राज्य अभी चैटबॉट्स तक सीमित हैं, वहीं राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (DoIT&C) ने ‘फेस सिमिलैरिटी सर्च सिस्टम’ को सफलतापूर्वक लागू कर दिया है । यह एडवांस्ड एआई प्रणाली शासन और कानून व्यवस्था को सुधारने में मील का पत्थर साबित हो रही है ।

1. डमी कैंडिडेट्स पर प्रहार: 50 लाख रिकॉर्ड्स से मिलान । भर्ती परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए विभाग ने एआई-संचालित सिस्टम विकसित किया है ।

  • किसी भी संदिग्ध अभ्यर्थी के फोटो का मिलान 50 लाख रिकॉर्ड्स वाले विशाल डेटाबेस से किया जा सकता है ।
  • इससे डमी कैंडिडेट को पकड़ना आसान हो गया है, जिससे पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया सुनिश्चित हो रही है ।

2. अपराधियों की पहचान हुई आसान

अपराधियों और आदतन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक अलग एआई समाधान लागू किया गया है ।

  • इस सिस्टम के जरिए आरोपी की फोटो का मिलान 10 लाख आपराधिक रिकॉर्ड्स से किया जाता है ।
  • इससे पुराने अपराधियों की पहचान, पैटर्न रिकग्निशन और जांच प्रक्रिया में तेजी आई है ।

3. लावारिस शवों की त्वरित पहचान

एक मानवीय पहल के तहत एआई का उपयोग लावारिस शवों की पहचान के लिए भी किया जा रहा है । अज्ञात शवों के फोटो का मिलान गुमशुदा व्यक्तियों के डेटाबेस से किया जाता है, जिससे उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाना संभव हो रहा है ।


👇 हमारी मुहिम से जुड़ें:

🛑 भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें!

क्या आपके पास किसी घोटाले की पुख्ता जानकारी है? हमारे 'Secure Drop' पर भेजें। आप नाम बताएँ या पहचान छुपाएँ, यह आपकी मर्जी है। सच को दुनिया के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है।

🔗 सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें

Share This Article
Leave a Comment