बीकानेर कोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप: वकीलों और पक्षकारों को सुरक्षित निकाला गया, जांच में जुटा बम निरोधक दस्ता

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले से आज की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बीकानेर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही धमकी की सूचना मिली, पुलिस प्रशासन तुरंत ‘एक्शन मोड’ में आ गया। सुरक्षा के मद्देनजर आनन-फानन में पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और न्यायिक कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई।

भारी पुलिस जाब्ता तैनात, कोने-कोने की हो रही तलाशी ।

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते (BDS) को बुलाया गया है, जो परिसर के हर कमरे, गलियारे और पार्किंग एरिया की बारीकी से तलाशी ले रहे हैं। कोर्ट के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

अजय कुमार पुरोहित (अध्यक्ष, बीकानेर बार एसोसिएशन) का संदेश:

“सभी अधिवक्तागण, पक्षकार एवं न्यायिक कर्मचारी तुरंत प्रभाव से अदालत परिसर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए जो साथी अभी तक कोर्ट नहीं पहुंचे हैं, वे अपने घरों पर ही रहें।”


बीकानेर कोर्ट सुरक्षा अपडेट: एक नज़र में (Table)

घटनाविवरण
प्रकारबम से उड़ाने की धमकी
स्थानजिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, बीकानेर
सुरक्षा बलपुलिस जाब्ता, डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधक दस्ता
वर्तमान स्थितिपरिसर खाली, सर्च ऑपरेशन जारी
न्यायिक कार्यअनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जांच के घेरे में ‘होक्स कॉल’: पुलिस तलाश रही धमकी का स्रोत ।

पुलिस की साइबर टीम और तकनीकी सेल अब इस बात की जांच कर रही है कि यह धमकी भरी कॉल या संदेश कहां से और किस माध्यम से आया है। हालांकि, पुलिस इसे एक ‘होक्स कॉल’ (अफवाह) मानकर भी चल रही है, लेकिन हालिया सुरक्षा स्थितियों को देखते हुए प्रशासन किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहता। कोर्ट के आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment